{"_id":"6668efe97e29d6acd70950f6","slug":"now-campaign-will-run-to-free-anemia-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-119413-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब एनीमिया मुक्त के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब एनीमिया मुक्त के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन
लाडवा। शिविर में हीमोग्लोबिन की जांच करवाते पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी।
लाडवा। 11 जून से आगामी 100 दिनों तक एनीमिया कंट्रोल अभियान चलेगा, जिस का शुभारंभ पूर्व प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक लाडवा डॉ. पवन सैनी ने रिबन काटकर किया। इस कार्यक्रम के तहत पूर्व प्रदेश पवन सैनी व उनके साथ आए सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने खून की जांच करवाई और आम जनता को ज्यादा से ज्यादा हीमोग्लोबिन की जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. कृष्णकांत ने दी।
उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत लगभग विभिन्न आयु वर्ग अनुसार जैसे की छह महीने से 59 माह तक, पांच साल से नौ साल तक के बच्चे, 10 साल से 19 साल के किशोरावस्था के बच्चे, 29 साल से 49 साल तक की रिप्रोडक्टिव उम्र वाली महिलाएं, दूध पिलाने वाली माता व इनके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी।
इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा के अंतर्गत लगभग 45 हजार 360 लाभार्थियों के खून की जांच की जाएगी। इस जांच के दौरान जो भी खून की कमी से संबंधित मरीज मिलेंगे, उनको उनकी बीमारी के हिसाब से सिरप या गोलियों का वितरण किया जाएगा
विज्ञापन
वहीं पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी ने कहा कि आम जनता में एनीमिया को लेकर कोई विशेष जागरूकता नहीं है, इसलिए वे जांच कराना बेहतर नहीं समझते हैं, क्योंकि एनीमिया में कुछ ज्यादा लक्षण नहीं आते हैं। इस मौके पर डॉ. जसविंदर, डॉ. विशाल, डॉ. कमल कांत, दंत चिकित्सक कमलजीत कौर, रामवीर, सुखबीर, कुसुम लता, मीना सहित अन्य मौजूद रहे।