{"_id":"658b285904afebbae30a360d","slug":"normal-life-affected-due-to-dense-fog-vehicles-kept-crawling-on-the-roads-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-10965-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घने कोहरे से प्रभावित हुआ जनजीवन, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घने कोहरे से प्रभावित हुआ जनजीवन, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अल सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते जनजीवन पुरी तरह से प्रभावित हुआ। घना कोहरा होने के चलते दृश्यता पांच मीटर के करीब रही, जिससे वाहनों के दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रही। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक कोहरे का असर बना रहा। दोपहर एक बजे के करीब धूप निकलने से आमजन को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।
घना कोहरा होने के चलते आमजन को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं रेल यातायात भी कोहरे के चलते प्रभावित हुआ, जिसके कारण कई रेलगाड़ियां घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंची तो एक रेलगाड़ी रद्द भी रही। रेल गाड़ियों के देरी से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। जबकि सुबह सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि ज्यादा सर्दी और पाले से सरसों, मटर, टमाटर आलू की फसलों को नुकसान होगा, जबकि गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। सर्दी और पाले को देखते हुए किसानों को फसलों में ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए। इसके अलावा बाग-बगीचों में भी हल्की सिंचाई करनी चाहिए, जिससे उस क्षेत्र के आसपास का तापमान बढ़ा रहे और फसलों को ज्यादा नुकसान न हो। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।