जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों व पंचों के चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। 28 अक्तूबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इन चुनावों के लिए जिला के सभी खंडों में रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। ये जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के नामांकन के लिए उपायुक्त को रिटर्निंग अधिकारी व एडीसी अखिल पिलानी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला परिषद के लिए उम्मीदवार उपायुक्त कार्यालय में 21 से 28 अक्तूबर सायं तीन बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते है। पंचायत समिति थानेसर के सदस्यों के नामांकन के लिए थानेसर में एसडीएम सुरेंद्र पाल को रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार थानेसर अजीत सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। थानेसर में पंचायत समिति थानेसर/खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी थानेसर के कार्यालय में उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते है। इसी तरह पिपली, लाडवा, बाबैन, शाहाबाद, पिहोवा, इस्माईलाबाद क्षेत्रों के लिए बीडीपीओ कार्यालयों में नामांकन किया जा सकेगा।