फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nomination papers of 14 out of 75 candidates of the four assembly constituencies canceled

Kurukshetra News: चारों विधानसभा क्षेत्रों के 75 में से 14 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Nomination papers of 14 out of 75 candidates of the four assembly constituencies canceled
कुरुक्षेत्र। नामांकन पत्रों की छंटनी करते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। विधानसभा आम चुनाव के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के 75 नामांकन पत्रों में से 14 निर्धारित नियमानुसार कमी पाए जाने पर रद्द कर दिए गए हैं। शुक्रवार को छंटनी प्रक्रिया के दौरान 61 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 14 नामांकन पत्रों में से चार, पिहोवा से 17 नामांकन पत्रों में से पांच, शाहाबाद से 17 में से दो, लाडवा से 27 में से तीन नामांकनों को रद्द कर दिया गया है। रद्द किए गए नामांकन कवरिंग प्रत्याशियों के ही है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल के मुताबिक नामांकन कक्षों में शुक्रवार को सुबह 11 बजे 12 सितंबर तक भरे गए 75 नामांकन पत्रों की छंटनी का काम शुरू किया गया, जिसमें से 61 नामांकन सही पाए गए हैं। थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 13 सितंबर तक भरे गए 14 नामांकन पत्रों में से जो नामांकन रद्द किए गए हैं उनमें भाजपा कवरिंग प्रत्याशी उमा सुधा, कांग्रेस कवरिंग प्रत्याशी लता रानी, आम आदमी पार्टी कवरिंग प्रत्याशी वीना बजाज व जजपा कवरिंग प्रत्याशी पदमिनी के नामांकन शामिल है।
विज्ञापन

छंटनी उपरांत 10 नामांकन सही पाए गए जिनमें भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा, कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा, आप प्रत्याशी कृष्ण बजाज, जजपा प्रत्याशी सूर्या प्रताप सिंह राठौड, बहुजन समाज पार्टी से तनुजा, लोकतांत्रिक पार्टी ऑफ इंडिया से जयवीर सिंह रंगा, आजाद उम्मीदवार करतार सिंह, मेहरदीन, अशोक कुमार, अभिषेक पूनिया के नामांकन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन





शाहबाद से 13 सितंबर तक भरे गए 17 में से 15 नामांकन सही पाए गए हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आशा रानी, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी चंद्रभान चौहान, जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी रंजीता सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी रामकरण, भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद, मिशन एकता पार्टी प्रत्याशी कांता देवी, आजाद उम्मीदवार जगमाल सिंह, पवन कुमार, प्रेम पाल, राज कुमार, राजेश कुमार, वर्षा, शिव नाथ, सीमा रानी, सुनीता रानी के नामांकन शामिल है। आम आदमी पार्टी के कवरिंग प्रत्याशी सिद्धार्थ पठानिया व कांग्रेस के कवरिंग प्रत्याशी कंवरपाल का नामांकन रद्द किया गया है। इस क्षेत्र में अब 15 प्रत्याशी शेष रह गए हैं।



लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भरे गए 27 नामांकन पत्रों में से 24 सही पाए गए हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी के जोगा सिंह, भारतीय जनता पार्टी के नायब सिंह के दो नामांकन, कांग्रेस के मेवा सिंह दो नामांकन, जजपा के विनोद कुमार शर्मा, इनेलो की सपना के दो नामांकन, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के मान सिंह चौपड़ा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विक्रम सिंह, राष्ट्रीय गरीब दल से सतीश कुमार, भारतीय सर्वोदय पार्टी से सुभाष सैनी, आजाद उम्मीदवार अशोक कुमार, कुलबीर सिंह, जसविंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, भजन सिंह, रजनीश, राजकुमार, राजकुमार पुत्र रण सिंह, रामचंद्र, विक्रमजीत सिंह, संदीप गर्ग, सुखविंद्र कौर शामिल है। भाजपा की कवरिंग प्रत्याशी सुमन, कांग्रेस कवरिंग प्रत्याशी विकास व आम आदमी पार्टी कवरिंग प्रत्याशी मनप्रीत का नामांकन रद्द किया गया है। अब यहां 21 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed