फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No trace of 11th class student who drowned in canal found even on second day

Kurukshetra News: नहर में बहे 11वीं के छात्र का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
No trace of 11th class student who drowned in canal found even on second day
कुरक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में शुक्रवार को बहे परसराम काॅलोनी के रहने वाले 11वीं के छात्र शुभव का कोई सुराग नहीं चल पाया है। परिजन पुलिस पर कोई सहयोग नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने दूसरे दिन भी सर्च अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को शुभव अपने दोस्तों के साथ किरमिच गांव में नरवाना ब्रांच नहर में नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह नहर के तेज बहाव में बह गया। नहर की पटरी से शुभव के जूते मिले थे। नहर में बहते समय एक व्यक्ति ने उसे बचाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

उधर, बलिंद्र ने बताया कि उसका बेटा शुभव साइकिल से स्कूल के लिए निकला था, मगर वह वापस घर नहीं आया। उसकी साइकिल भी एलएनजेपी अस्पताल से बरामद हुई है। उसका बेटा तैरना नहीं जानता था। वह नहर में कैसे उतरा इसके बारे में उसके साथ गए उसके दोस्त ही कुछ बता सकते हैं। आरोप लगाया कि पुलिस उसने सही ढंग से बातचीत भी नहीं कर रही है। उन्होंने अपने स्तर पर गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को बुलाया नहर में सर्च अभियान चलाया है। उधर, केयूके थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों की नहर पर ड्यूटी लगाई गई है। दूसरे दिन भी सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने शुभव के साथ गए उसके दोस्तों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed