फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No one could guess Randeep's intentions... he initially wanted to commit suicide.

Kurukshetra News: कोई भांप नहीं पाया रणदीप के इरादे... पहले करना चाहता था आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
No one could guess Randeep's intentions... he initially wanted to commit suicide.
कुरुक्षेत्र। मृतक दंपत्ती से बरामद सुसाइड नोट।
लाडवा। गांव दबखेड़ा में पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या करने वाले रणदीप पूरा दिन पत्नी के साथ प्यार से रहा और रात को उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके इरादों को कोई भांप नहीं पाया था। वह अपनी पत्नी से काफी परेशान चल रहा था। इसके कारण उसने रविवार को गांव के सरपंच प्रतिनिधि के समक्ष अपनी मां के साथ पेश होकर पत्नी से तलाक दिलवाने की गुहार लगाई थी। सरपंच ने रणदीप को कोर्ट में याचिका दायर करने की राय दी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में मौके से सुसाइड नोट मिला जिसमें रणदीप ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। नोट में लिखा गया कि निशा का किसी अज्ञात व्यक्ति से अवैध संबंध था। वह उसके साथ व्हाट्सएप पर लगातार संपर्क में रहती थी, घर के गहने बेचकर पैसे भेजती थी। परिवार वालों ने बताया कि दंपती के बीच लंबे समय से झगड़े चल रहे थे। वारदात की रात भी निशा के फोन पर उस नंबर से पांच से छह बार कॉल आई थी। रणदीप पत्नी की हरकतों से मानसिक रूप से परेशान था। अंत में निशा उसे तलाक देने की मांग करने लगी। साथ ही रणदीप के फोन पर भी पाकिस्तानी नंबर से कई बार कॉल आई और निशा को तलाक देने की बात कही। रणदीप उसे तलाक देने के लिए तैयार भी हो गया था।
विज्ञापन

तलाक की गुहार, फिर गुरुद्वारे में बिताई शाम

रविवार को रणदीप अपनी मां के साथ गांव के सरपंच प्रतिनिधि से मिला और तलाक की फरियाद की। सरपंच ने सलाह दी कि कोर्ट का दरवाजा खटखटाओ। शाम को रणदीप पत्नी निशा के साथ बाबैन के मंडोखरा साहिब गुरुद्वारे गया। दोनों ने वहां काफी वक्त बिताया, लंगर खाया और देर शाम घर लौटे। बाहर से सब कुछ सामान्य लग रहा था। उसने रात में पहले आत्महत्या का इरादा किया, सुसाइड नोट लिखा। फिर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद तालाब में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे कमरों में सो रहे परिजन को कुछ पता नहीं चला

रणदीप ने पूरी साजिश इतनी चालाकी से रची कि घर में बगल वाले कमरों में सो रहे परिजनों को कुछ पता नहीं चला। सुबह जब रणदीप का शव तालाब से निकाला गया और सरपंच पुलिस के साथ घर पहुंचा, तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। रोते-बिलखते उन्होंने दोनों पोतों को सीने से लगा लिया।
थाने जाने की चर्चा लेकिन शिकायत नहीं हुई

गांव में अफवाह उड़ी कि सरपंच से मिलने के बाद रणदीप थाने भी गया था और निशा की शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन लिखित शिकायत मांगने पर वह लौट आया। क्योंकि रविवार होने के कारण उसे वहां टाइपिस्ट नहीं मिला। हालांकि थाना प्रभारी जगदीश टामक ने कहा कि रणदीप थाने नहीं आया, न मौखिक और न लिखित कोई शिकायत दी गई।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी नजदीकियां

पुलिस सूत्रों के अनुसार निशा का किसी अज्ञात व्यक्ति से सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ था। वह उसे मॉडलिंग के सपने दिखाकर करीब लाया और कई फोटो मंगवाए। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं जिसने घर की नींव हिला दी। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की गहन जांच कर रही है। बेल्ट, दुपट्टा और सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है।

एक चिता पर ही हुआ दंपती का अंतिम संस्कार
लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। देर रात गांव के श्मशान घाट में एक चिता पर ही दंपती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। निशा के रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह ने बताया कि निशा के माता-पिता व भाई नहीं हैं।

कुरुक्षेत्र। मृतक दंपत्ती से बरामद सुसाइड नोट।

कुरुक्षेत्र। मृतक दंपत्ती से बरामद सुसाइड नोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed