{"_id":"62ae35d5f80fe30fd3283382","slug":"no-cleaning-of-drains-streets-roads-submerged-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1119620159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों की नहीं हुई सफाई, गलियां, सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों की नहीं हुई सफाई, गलियां, सड़कें जलमग्न
विज्ञापन
बाबैन में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। पिछले दो दिनों से चल रही प्री-मानसून की पहली बारिश से गांव की कई गलियां व सड़कें जलमग्न है। इस बारिश ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है। पिपली रोड पर तथा लाडवा-शाहाबाद रोड पर करोड़ों रुपये की लागत से पानी की निकासी के लिए बने नाले सफेद हाथी बनकर रह गए हैं। पिपली रोड के बने नाले के जगह-जगह से टूटने व अधूरे निर्माण पर लोग कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण पिपली रोड पर बना नाला सड़क के ढलान के अनुरूप नहीं बनने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। बरसाती पानी सड़कों पर जमा रहता है जबकि नाला कई स्थानों पर सड़क से ऊंचा होने के कारण सूखा पड़ा रहता है। पानी की निकासी न होने के कारण से पिपली रोड पर पानी खड़ा रहने से सड़क टूट रही है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। उप तहसील के सामने भी पानी जमा होने से लोग बेहद परेशान है। वहीं लाडवा-शाहाबाद रोड का नाला भी खरा साबित नहीं हुआ। इस नाले का लेवल यहां की दुकानों व कॉलोनी से है।
आरोप लगाया कि मानसून से पूर्व बरसाती नालों की सफाई को लेकर दिए गए आदेश कागजी साबित हुए। इस नाले की सफाई ही नहीं हुई, जिस कारण नाला पॉलीथीन व प्लास्टिक की बोतलों से अटा पड़ा है। सफाई न होने से अनाज मंडी, निरंकारी कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी पानी से लबालब हैं। बरसात का पानी नाले के गंदे पानी के साथ लोगों के घरों व दुकानों में घुसा हुआ है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत नालों की सफाई करवाने की मांग की है ताकि वर्षा के पानी की निकासी हो सके और लोगों को कोई परेशानी न हो।