फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT student drinking tea attacked with sharp weapon, condition critical

Kurukshetra News: चाय पी रहे एनआइटी के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
NIT student drinking tea attacked with sharp weapon, condition critical
कुरुक्षेत्र। एनआइटी संस्थान में के एक छात्र पर चार युवकों द्वारा तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चेहरा ढक कर आए आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल छात्र को तत्काल ही एलएनजेपी सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस वारदात से संस्थान प्रशासन में अफरातफरी मच गई। पुलिस टीमें भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। आरोपियों में एक संस्थान का ही छात्र होने की आशंका है। घायल छात्र सचिन चौधरी वासी रेवाड़ी ने बताया कि वह संस्थान बीटेक मैकेनिकल में तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा है। आज वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ संस्थान के बाहर किरमिच रोड पर चाय पीने पहुंचा था। तभी अचानक चार युवक चेहरा ढके हुए आए और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके पेट पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सचिन ने बताया कि उसकी संस्थान के ही प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ करीब पांच माह पहले कुछ मामला हुआ था, जिसमें उनका समझौता भी हो गया था। उसे आशंका है कि शायद उसी मामले के चलते उस पर हमला किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के कारणों की होगी जांच : एनआइटी
एनआइटी प्रवक्ता प्रो विकास मित्तल का कहना है कि घटना संस्थान के बाहर दुकान पर हुई है, जिसके चलते फिलहाल संस्थान प्रशासन को मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन यह झगड़ा क्यों हुआ यह जांच की जाएगी। आरोपी छात्र भी बाहर के ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed