{"_id":"6600a09cdce358a238036ae4","slug":"nit-student-commits-suicide-by-jumping-from-fifth-floor-of-hostel-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-115751-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छात्रावास की पांचवीं मंजिल से कूद एनआईटी की छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छात्रावास की पांचवीं मंजिल से कूद एनआईटी की छात्रा ने दी जान
Mon, 25 Mar 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के कल्पना चावला छात्रावास की पांचवीं मंजिल से कूदकर बी-टेक द्वितीय वर्ष की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त श्रेया गोयल-20 निवासी गांधी नगर फिरोजाबाद यूपी के रूप में हुई है। श्रेया हॉस्टल के बी-522 कमरे में रहती थी। पुलिस को श्रेया की पुस्तक से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, श्रेया गोयल एनआईटी में मैकेनिकल की पढ़ाई कर रही थी। उसकी परीक्षा में री-अपीयर आई हुई थी। इसे लेकर वे पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। रविवार सुबह करीब पौने छह बजे छात्रावास की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। एनआईटी में तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी श्रेया ने सुरक्षाकर्मियों से भी कहा कि मैं अब जीना नहीं चाहती। एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, मगर निकलने से पहले ही श्रेया ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चार अप्रैल को श्रेया का जन्म दिन था। उसके पिता पंकज गोयल व्यापारी हैं।
पुलिस ने दर्ज की इत्तेफाकिया रिपोर्ट
थाना केयूके के अंतर्गत थर्ड गेट चौकी प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि श्रेया की किताब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने श्रेया के चाचा मनीष गोयल और विकास गोयल के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। उधर, एनआईटी छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दीक्षित गर्ग का कहना है कि जैसे ही सुबह घटना हुई तो तत्काल उसका कमरा बंद कर दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों की मौजूदगी में ही कमरे को खोला। फिर सभी तथ्य पुलिस ने ही जुटाए।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखा... आई एम ए बिग फेलियर
श्रेया ने सुसाइड नोट में खुद को लूजर और फेलियर लिखा है। डेढ़ पेज के सुसाइड नोट के अनुसार, श्रेया पढ़ाई में अच्छा नहीं कर पा रही थी। इस कारण वह काफी परेशान थी। उसने लिखा है कि वह जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं कर सकती। साथ ही उसने अपने परिवार से माफी भी मांगी है।