Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT Kurukshetra's women's volleyball team becomes national champion

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र की महिला वॉलीबॉल टीम बनी राष्ट्रीय चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
NIT Kurukshetra's women's volleyball team becomes national champion
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र की महिला वॉलीबॉल टीम ने ऑल इंडिया इंटर-एनआईटी खेल प्रतियोगिता 2026-27 का खिताब जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। ओडिशा के एनआईटी राउरकेला में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 29 एनआईटी की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कप्तान सोनिया के नेतृत्व में टीम ने शानदार खेल, बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर पहला स्थान हासिल किया। एनआईटी ने प्रतियोगिता में चार टीमें भेजी थीं। इनमें पुरुष वॉलीबॉल और महिला-पुरुष हैंडबॉल टीमें भी शामिल रहीं। कप्तान सोनिया ने जीत का श्रेय टीम के अनुशासन और नियमित अभ्यास को दिया।
विज्ञापन



सांझी बनाकर विद्यार्थियों ने जीवंत की लोकपरंपरा
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली महोत्सव में सांझी माता प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने मिट्टी से आकर्षक आकृतियां बनाकर हरियाणा की पुरानी लोकपरंपरा को जीवंत किया। प्रतिभागियों ने खुद मिट्टी तैयार कर सांझी की आकृतियां बनाईं और उन्हें रंगों से सजाया। प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल और ज्ञान भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन, इंद्री सहित विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सांझी माता की परंपरा नवरात्रों में निभाई जाती है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने लोककला के प्रति अपना जुड़ाव दिखाते हुए इसे सहेजने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed