{"_id":"645aa98b44fb356d4601f7d7","slug":"nit-kurukshetra-will-get-admission-in-technical-institutes-kurukshetra-news-c-18-1-116564-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र कराएगा तकनीकी संस्थानों में दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र कराएगा तकनीकी संस्थानों में दाखिले
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आईआईटी, एनआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के तकनीकी संस्थानों में एमएससी स्तर के दाखिले इस बार एनआईटी (राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान) कुरुक्षेत्र कराएगा, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस माह के अंत में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और जुलाई माह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। यह पहला मौका है जब देश भर के इन तकनीकी संस्थानों में दाखिले कराने का जिम्मा एनआईटी कुरुक्षेत्र को मिला है।
गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग) का परीक्षा परिणाम फरवरी माह में जारी हो चुका है, जिसमें मिले स्कोर के अनुसार सीसीएमटी ( सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग फॉर एम-टेक, एम-आर्क और एम-प्लान) में दाखिले होंगे, जबकि जैम (ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फाॅर मास्टर) का परीक्षा परिणाम करीब डेढ़ माह पहले आ चुका है, जिसमें मिले स्कोर के आधार पर सीसीएमएन ( सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग फॉर एमएससी/एमएससी टेक) में दाखिले होंगे। सीसीएमटी के तहत करीब 13 हजार सीटों पर तो वहीं सीसीएमएन की करीब दो हजार सीटों के लिए दाखिले होंगे। एनआईटी कुरुक्षेत्र ही इस बार संस्थानों में इन सभी सीटों के लिए काउंसलिंग कराएगा। यहां तक की फीस भी यहीं पर जमा कराई जानी है। वहीं दाखिले करवाकर संंबंधित संस्थानों में सूची भेज दी जाएगी। दाखिले की प्रक्रिया तय समय में और नियमानुसार हो, इसके लिए एनआईटी कुरुक्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। एनआईटी कुरुक्षेत्र के निदेशक डॉ बीवी रमना रेड्डी का कहना है कि संस्थान को पहली बार यह जिम्मा मिला है, जिसके चलते तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी संस्थानों से सीटों का ब्योरा लिया जा रहा है। काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। जुलाई माह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।