फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT Kurukshetra defeated Delhi in men's volleyball competition

Kurukshetra News: पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने दिल्ली को दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
NIT Kurukshetra defeated Delhi in men's volleyball competition
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में इंटर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एसोसिएशन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसके दूसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स सेक्शन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न संस्थानों के लगभग 400 खिलाड़ी कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और योगा सहित अन्य खेलों में दम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन



इंचार्ज प्रो. पीसी तिवारी ने बताया कि पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र की टीम ने एनआईटी दिल्ली को हराया और थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने एनआईटी जालंधर को हराया। फुटबॉल प्रतियोगिता में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने आईआईटी रोपड़ को 2-1 के अंतर से हराया और एनआईटी दिल्ली ने आईआईटी रोपड़ को 2-0 के अंतर से शिकस्त दी तथा थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ले एनआईटी कुरुक्षेत्र को 1-0 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन

बैडमिंटन पुरुष वर्ग प्रतियोगिता के पहले मैच में थापर यूनिवर्सिटी ने एनआईटी हमीरपुर को 3-0 के अंतर से तथा दूसरे मैच में एनआईटी जालंधर ने एनआईटी दिल्ली को 3-0 के अंतर से शिकस्त दी तो वहीं तीसरे मैच में एनआईटी हमीरपुर ने एनआईटी कुरुक्षेत्र को 3-0 के अंतर से मात दी और चौथे मैच में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने एनआईटी दिल्ली को 3-0 के अंतर से हराया। वहीं पांचवें मैच में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने एनआईटी दिल्ली को 3-0 के अंतर से तथा छठे मैच में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने 3-1 के अंतर से एनआईटी जालंधर को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एनआईटी हमीरपुर ने एनआईटी जालंधर को हराया तथा एनआईटी कुरुक्षेत्र ने एनआईटी दिल्ली को मात दी। वहीं थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने एनआईटी जालंधर को हराया तथा एनआईटी कुरुक्षेत्र ने एनआईटी हमीरपुर को शिकस्त दी। जबकि एनआईटी हमीरपुर ने थापर यूनिवर्सिटी पटियाला और एनआईटी दिल्ली ने एनआईटी जालंधर को मात दी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र की महिला वर्ग टीम एनआईटी दिल्ली को 3-0 के अंतर से शिकस्त दी। प्रो. तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और बताया कि 10 नवंबर को फाइनल मुकाबले होंगे, जिसके बाद विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. शहाबुद्दीन, डॉ. अमित, डॉ. रत्ना अन्य शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed