फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   niet

एनआईटी के सर्वेंट क्वार्टर में किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Fri, 12 Jul 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
niet
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनालाजी (एनआईटी) परिसर के सर्वेंट क्वार्टर में एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने खिड़की से किशोरी का ऐसा करते देख तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। किशोरी नाबालिग बताई जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार को एनआईटी परिसर स्थित सर्वेंट क्वार्टर में राजन शाह अपनी पत्नी बबीता समेत बच्चों के साथ रहता है। सुबह दोनों अपने काम पर गए हुए थे। इस दौरान 15 वर्षीय किशोरी ने अपनी चुन्नी का फंदा बना कर आत्महत्या का प्रयास किया। भनक लगते ही पास में कपड़े धो रहे राजू ने उसे फंदे से नीचे उतारा और तुरंत एंबुलेंस बुलाई। स्वास्थ्य कर्मियों ने नाबालिग को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। किशोरी की चाची चाची लक्ष्मी ने बताया कि पिता मजदूरी के लिए और मां घरों में काम करने के लिए घर से गई थी। इस दौरान किशोरी ने छोटे भाई रोहित को तैयार कर स्कूल भेज दिया। वहीं एक अन्य छोटा भाई व बहन आंगन में खेल रही थी। इसी बीच मौका पाकर किशोरी ने बाथरूम में जाकर चुन्नी से फंदा लगा लिया। थर्ड गेट पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस के पास सिविल अस्पताल से सूचना आई थी। जब पुलिस अस्पताल में पहुंची तो नाबालिग को रेफर कर दिया गया था। पुलिस अब पीजीआई जाकर किशोरी के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed