फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIA searched the establishment and house of sweets seller

Kurukshetra News: एनआईए ने मिठाई विक्रेता के प्रतिष्ठान और घर को खंगाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
NIA searched the establishment and house of sweets seller
कुरुक्षेत्र। शहर के सलारपुर रोड पर बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने विदेशी फंडिंग के शक में एक व्यक्ति की दुकान और उसके घर को खंगाला। सुबह करीब साढ़े छह बजे पहुंची टीम ने करीब ढाई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया और परिवार के लोगों से पूछताछ की। टीम की इस कार्रवाई से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोग भी सकते में आ गए।
विज्ञापन

अनाजमंडी के समीप रेशम सिंह करीब 15 वर्षों से मिठाई की दुकान चला रहे हैं। इसी दुकान के ऊपर उनकी रिहायश भी है। हर रोज की तरह परिवार के कुछ लोग सुबह नींद में थे तो कुछ अपना घरेलू कार्य कर रहे थे, तभी अचानक दरवाजे की घंटी बजी। जैसे ही दरवाजा खोला तो बाहर एनआईए की टीम खड़ी थी। टीम ने घर में प्रवेश करते ही परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल ले लिए और इसके बाद विदेशी फंडिंग को लेकर पूछताछ की। टीम ने घर का कोना-कोना खंगाला तो नीचे दुकान में भी बारीकी से छानबीन की। करीब ढाई घंटे तक चली इस कार्रवाई चलती रही।
विज्ञापन

दुकानदार रेशम सिंह ने बताया कि टीम में शामिल अधिकारी करीब दो से ढाई घंटे तक रहे और अपने स्तर पर पूरी छानबीन करके गए हैं। हालांकि वे समझ नहीं पाए कि अचानक एनआईए की टीम ने यह कार्रवाई क्यों की, लेकिन पूछे जाने पर उन्होंने उनसे यही कहा कि विदेश से फंडिंग को लेकर कुछ जानकारी मिली थी, जिसके चलते ही टीमें अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर रही है। रेशम सिंह ने बताया कि टीम को अपनी जांच के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ। यहां तक कि उन्होंने टीम को स्पष्ट किया कि बैंक व अन्य संपत्ति के दस्तावेज से लेकर खाते तक जांच कराने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका किसी के साथ न तो कोई विवाद चल रहा है और न ही किसी तरह की गतिविधि से संबंध है। इसके बावजूद किसी अधिकारी व टीम को कुछ भी जानकारी स्पष्ट करनी है तो वे हर समय तैयार है। वे अपना स्वीट हाउस चलाकर परिवार का गुजारा चला रहे हैं। टीम उनके पास जांच के लिए क्यों पहुंची यह भी वो समझ नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed