फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Next year, Geeta Mahotsav will be celebrated in major temples of the country as well, grand programs will be held abroad as well: Nayab Saini

अगले वर्ष देश के प्रमुख मंदिरों में भी मनाया जाएगा गीता महोत्सव, विदेशों में भी होंगे भव्य कार्यक्रम : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Next year, Geeta Mahotsav will be celebrated in major temples of the country as well, grand programs will be held abroad as well: Nayab Saini
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री  चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटिर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्
कुरुक्षेत्र। विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर विदेशों और कुरुक्षेत्र में भी प्रदेश सरकार और भव्य रूप से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाएगी। इस महोत्सव के जरिये पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश देश-विदेश के आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन करने के लिए पूरी योजना तैयार करेगी। नए वर्ष 2026 में सरस और शिल्प मेले का आयोजन 5 से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी दी। वे वीरवार को चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटिर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा की और गीता मनीषी ने अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ-साथ विदेशों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन को भव्य बनाने के लिए और पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को आमजन तक पहुंचाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री ने केडीबी के अधिकारियों से गीता महोत्सव 2025 की समीक्षा रिपोर्ट पर भी चर्चा की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 के 21 दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई है और हर कार्यक्रम का भव्य तरीके से आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का विदेशों और कुरुक्षेत्र में और बड़े स्तर पर भव्य तरीके से आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए विदेश मंत्रालय का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर महोत्सव को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed