{"_id":"699cb0784a13a637cd0f1b7d","slug":"newlywed-womans-death-family-alleges-police-protecting-in-laws-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-150628-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की मौत : परिजन ने लगाया आरोप, ससुराल पक्ष को बचा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता की मौत : परिजन ने लगाया आरोप, ससुराल पक्ष को बचा रही पुलिस
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जानकारी देते परिजन। संवाद
कुरुक्षेत्र। सारसा गांव में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में मायका पक्ष न्याय की गुहार लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल से मिला लेकिन कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ससुराल पक्ष को बचा रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। परिजनों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
22 जनवरी को कैथल जिले के भागल गांव की 25 वर्षीय सिमरन वर्मा ने ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी थी। सिमरन का विवाह लगभग 10 माह पहले सारसा गांव के भारतीय नौसेना में तैनात नितिन वर्मा से 21 मार्च 2025 को हुआ था। घटना के समय उनकी सास घर पर मौजूद थी लेकिन पति नितिन गोवा में ट्रेनिंग पर थे और ड्यूटी पर ही थे।
परिजनों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही सास नीलम, जेठ रवि, जेठानी चेतना और पति नितिन ने कम दहेज लाने के बहाने ताने मारने शुरू कर दिए। सिमरन जब मायके आती तो पति तलाक की धमकियां देता और छुट्टी पर घर आने पर उन्हें घर में नहीं देखना चाहता था। परिवार ने आरोप लगाया कि पति उसे शादी के कुछ समय बाद कलकत्ता अपने साथ लेकर गया था, जहां
विज्ञापन
वह गंभीर मानसिक रूप से आहत हो गईं। परिजनों ने अब आरोप लगाया कि पुलिस कोई भी कार्रवाई से मना कर रही है और इसे अब सिर्फ आत्महत्या करार दे रही है। पुलिस परिजनों से सुसाइड नोट मांग रही है, जबकि मौके से सारे सबूत जांच अधिकारी ने एकत्रित किए थे। आरोप है कि पुलिस परिजनों को कह रही है कि बिना सुसाइड नोट किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं बनती है। साथ ही पुलिस दहेज को लेकर हुई पहले हुई पंचायतों को मानने से इन्कार कर रही है। वह जांच में कुछ नहीं मिलने का दावा कर रही है।
मृतका के भाई मोहित वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब उन्हें मुख्यमंत्री से ही आस है। वहीं इस मामले में पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एसपी ने परिजनों की नाराजगी को देखते हुए किसी अन्य जांच अधिकारी से जांच करवाने का आश्वासन दिया है।
अगर मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उचित कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।