फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   new year, celebration, hotel, youth, dance, kurukshetra

उत्साह और उमंग के साथ किया नए साल का स्वागत

Sat, 31 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 31 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2016 की विदाई और नए वर्ष 2017 के स्वागत को लेकर धर्मनगरी में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विशेषतौर पर कई बड़े होटलों में कार्यक्रम हुए, जहां युवक-युवतियां मध्य रात्रि तक फिल्मी व अन्य गीतों पर थिरकते रहे। हालांकि पूर्व की तरह इस बार आम तौर पर जश्न नहीं दिखाई दिया, लेकिन धर्मनगरी में स्थित कई होटलों में विशेष पार्टियों का आयोजन किया गया, तो वहीं जीटी रोड पर स्थित होटलों में जमकर जश्न भी मनाया गया। युवक-युवतियों से लेकर हर कोई एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने में व्यस्त रहा तो वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेशों की भरमार रही।  
विज्ञापन


मध्य रात्रि जैसे ही नये साल की शुरुआत हुई तो युवाओं ने वेलकम 2017 कहते हुए जोरदार स्वागत किया। जीटी रोड पर स्थित कई होटलों में अंतरराष्ट्रीय डांसर भी पहुंचे। गांव समानी के समीप स्थित निजी होटल में दुबई व रूस से भी डांसर पहुंचे, जहां सैकड़ों जोड़ों ने बैली डांस, वेस्ट्रन डांस, टवोरा डांस के अलावा बॉलीवुड डांस का जमकर लुत्फ उठाया तो वहीं यहां खाने आदि का भी व्यापक प्रबंध किया गया। शहर व जीटी रोड पर विभिन्न होटलों में जोड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी विशेष प्रबंध देखे गए, जहां चिल्ड्रेन क्रैच तक तैयार किए गए।
विज्ञापन


पुलिस रात भर करती रही गश्त
शहर में नए साल के जश्न को लेकर हुड़दंग आदि पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की टीमें रात भर गश्त पर रही। विशेष रुप से होटलों के आस-पास पुलिस कर्मी अधिक निगरानी बनाए रहे। एसपी अभिषेक गर्ग ने नए साल के स्वागत में हुड़दंग रोकने के लिए कड़े आदेश सभी चौकी व थाना प्रभारियों को दिए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed