फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Neither the guards nor Beriked, made fun of the conditions of tender, Kurukshetra

न चौकीदार और न बेरीकेड, टेंडर की शर्तों को बनाया मजाक

Fri, 02 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Fri, 02 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Neither the guards nor Beriked, made fun of the conditions of tender, Kurukshetra
पार्किंग - फोटो : Amar Ujala
सेक्टर-17 के एलआईसी रोड पर बनाई जा रही आरएसमी पार्किंग फिर अनदेखी का शिकार हो रही है। आलम ये है कि निर्माणाधीन पार्किंग की देखरेख के लिए न तो चौकीदार की व्यवस्था की गई है और न ही यहां बेरीकेड लगाए गए हैं। नजीतन, निर्माण पूर्ण होने से पहले ही लोगों ने इस जगह को पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यही नहीं, सेक्टर के लोगों ने हुडा विभाग को इस अव्यवस्था की जानकारी भी दी, लेकिन किसी अधिकारी के कानों पर जूं नहीं रेंगी। सेक्टर-17 सिटी सेंटर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान आरएमसी सामग्री जबतक पूरी तरह पक नहीं पाती, पार्किंग क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद की जाती है। जबकि निर्माण करा रहे ठेकेदार और हुडा अधिकारी इस बात को लेकर गंभीर ही नहीं हैं।
विज्ञापन


दुपहिया वाहनों से लेकर चार पहिया गाड़ियां भी बड़ी आसानी से इस निर्माणाधीन पार्किंग में दाखिल हो रही हैं। निर्माण कार्य की शुरुआत से लेकर अभी तक पार्किंग की यही स्थिति बनी हुई है। वहीं पार्किंग क्षेत्र में आरएमसी ब्लॉकों पर पानी के ठहराव के लिए चौतरफा मिट्टी लगाई गई है ताकि ब्लॉकों को सही तरीके से पकाया जा सके, लेकिन चौकीदार के यहां उपलब्ध न होने से अव्यवस्था हावी है। बेरोकटोक वाहनों की आवाजाही हुडा प्रशासन को ठेंगा दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेक्टर-17 में लगभग डेढ़ करोड़ के आरएमसी पार्किंग निर्माण के प्रोजेक्ट को सही ढंग से पूरा करने लेकर ठेकेदार की भूमिका संदेह के घेरे में है, वहीं हुडा अधिकारी भी पार्किंग स्थल का मुआयना करने और ठेकेदार को बेहतर निर्देश देने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान पार्किंग क्षेत्र में वाहनों को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। चौकीदार तो है ही नहीं। इसके अलावा एंट्री पर भी कोई बेरीकेड नहीं रखा गया। इसी के चलते यहां छोटे-बड़े वाहन आसानी से कच्ची सामग्री पर खड़े किए जा रहे हैं। फिलहाल बरसात के चलते दो दिन से यहां निर्माण कार्य बंद है।  

निर्माण कार्य एवं सामग्री पर उठ चुके हैं सवाल
अनदेखी से पहले भी निर्माण कार्य एवं सामग्री को लेकर सवाल उठ चुके हैं। शहरवासियों ने पार्किंग निर्माण कार्य को बगैर प्रशिक्षण मिस्त्री सिर्फ लेबर कर्मियों के भरोसे कराए जाने, निर्माण के दौरान निम्नस्तर की सामग्री इस्तेमाल करने और लेवलिंग न होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद हुडा अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंच कार्य बंद करा दिया था।

कार्यपूरा होने तक वाहनों को यहां पार्क नहीं किया जा सकता : राजेश्वर
सेक्टर-17 सिटी सेंटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश्वर गोयल ने कहा कि एलआईसी रोड पर पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में कार्य पूर्ण होने से पहले वाहनों को यहां पार्क नहीं किया जा सकता। लेकिन चौकीदार और बेरीकेड न होने से लोगों ने यहां वाहन पार्क करने शुरू कर दिए हैं। निर्माण को पक्का करने के लिए सात दिन तक पानी से तराई करनी जरूरी है। लेकिन हुडा अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही से वाहन बेरोकटोक पार्किंग क्षेत्र में घुस रहे हैं। इससे पार्किंग की लाइफ पर असर पड़ेगा।


कई बार बोला, पर ठेकेदार लापरवाह : भूषण पाल
हुडा के वर्किंग इंस्पेक्टर भूषण पाल ने कहा कि यह ठेकेदार की लापरवाही है। ठेकेदार को टेंडर की शर्तों के मुताबिक चौकीदार और बेरीकेड की व्यवस्था करनी चाहिए थी। कम से कम रस्सी ही बांध दी होती, पर वो भी नहीं किया। उन्होंने स्वीकार किया कि वे सेक्टर-17 की साइट पर चौकीदार और बेरीकेड लगाने की बात पहले भी कई बार ठेकेदार को बोल चुके हैं, लेकिन ठेकेदार ध्यान ही नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि कि वे अपने स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं कतर सकते, लेकिन उच्चाधिकारियों की जानकारी में यह बात जरूर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed