फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Negligence in lifting, notice to six contractors

Kurukshetra News: उठान में लापरवाही, छह ठेकेदारों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Negligence in lifting, notice to six contractors

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडियों में अब गेहूं की आवक न के बराबर रहने लगी है, लेकिन उठान कार्य में देरी के चलते हालात खराब हो रहे हैं। इसके चलते प्रशासन को किसानों से लेकर आढ़तियों के गुस्से का भी शिकार होना पड़ रहा है। जिसके चलते अब छह ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है।
इस सख्ती के बाद ठेकेदारों में हलचत है और उठान कार्य में भी कुछ तेजी देखी गई। अब तक खरीद किए गए चार लाख 76 हजार 223 मीट्रिक टन गेहूं में से 72 फीसदी का उठान कर लिया गया। हालांकि अभी अनाज मंडियों में 28 फीसदी गेहूं उठान के इंतजार में है, लेकिन दावा किया जा रहा है अगले दो से तीन दिन में इसे भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विभिन्न अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर बुधवार तक खरीद किए गए उक्त गेहूं में से दो लाख 36 हजार 233 मीट्रिक टन गेहूं खाद् एवं पूर्ति विभाग द्वारा व एक लाख 97 हजार 805 एमटी हैफेड द्वारा खरीदा गया। विभिन्न एजेंसियों द्वारा अब तक 75140 किसानों की फसल खरीद चुकी है। इसमें से तीन लाख 43 हजार 749 एमटी गेहूं का ही विभिन्न एजेंसियां उठान कर पाई है। इसमें से एक लाख 70 हजार 375 एमटी गेहूं खाद् एवं पूर्ति विभाग व एक लाख 36 हजार 942 एमटी हैफेड द्वारा उठान किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि 72 फीसदी तक उठान कार्य पूरा कर लिया गया है और दावा है कि अगले दो से तीन दिन में अधिकतर गेहूं का उठान कर लिया जाएगा, लेकिन मंडियों में पड़े गेहूं व मौसम में हो रहे बदलाव को देख किसानों में चिंता बनी हुई है। अब वीरवार को फिर मौसम में बदलाव की आशंका जताई जा रही है, ऐसे में बारिश होने पर नुकसान होना लाजमी है। किसानों का कहना है कि अब गेहूं की आवक भी कम रह गई है, इसके बावजूद भी उठान कार्य उम्मीद अनुसार तेज नहीं हो पाया है।


बॉक्स
डीएफएसएसी सुरेंद्र सैनी का कहना है कि उठान कार्य में कुछ ठेकेदारों की कथित लापरवाही सामने आई है। जिसके चलते उन्हें नोटिस थमा दिए गए हैं। उन्हें चेतावनी दी गई कि उनसे उठान कार्य वापस लेते हुए उनका भुगतान भी रोका जाएगा। यहीं नहीं उन्हें ब्लैक लिस्ट भी घोषित किया जाएगा। इसके बाद उठान कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed