फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Navratri festival concludes in Bhadrakali with Jagran

जागरण आयोजन के साथ ही भद्रकाली में नवरात्रि महोत्सव संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Navratri festival concludes in Bhadrakali with Jagran
हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में महाशक्ति की महापूजा के महापर्व नवरात्रि की दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर जागरण संध्या का आयोजन किया गया। इसमें मुंबई की मशहूर गायिका तृप्ति शाक्या ने मां भद्रकाली जी के चरणों में हाजिरी लगाई। सर्वप्रथम पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने मां भद्रकाली का पूजन किया। मुख्य भवन में मां भद्रकाली, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती की ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके पश्चात देवीकूप पर मां के 52 लाडले परिवारों को लाल शक्ति चुनरी से सम्मानित किया गया। उनका पूजन करवाकर, मंगल कलश वितरित किए और उन्हें 52 शक्तिपीठों की प्रतीक पावन ज्योति के साथ स्थापित कराया। तत्पश्चात पीठाध्यक्ष परिवार द्वारा सिर्फ नवरात्रि में निकलने वाली मां भद्रकाली की पीतल प्रतिमा को पूर्ण रीति रिवाज, आदर सहित जागरण पंडाल में शंख-घंटियों व जयकारों के उद्घोष के साथ स्थापित किया गया। जागरण पंडाल में हजारों की संख्या में भक्त - जन मौजूद रहे। हालांकि इस बार सिर्फ नियंत्रित प्रवेश ही दिया गया, जिसके लिए शक्तिपीठ द्वारा विशेष पास जारी किए गए थे। जागरण में मुख्य यजमान केके शर्मा, मुख्यातिथि सांसद नायब सैनी, विशिष्ट अतिथि विधायक सुभाष सुधा व आईएएस धीरेंद्र खडगटा द्वारा का विधिवत तरीके से मंत्रोच्चारण के साथ ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। । इसके साथ ही 52 परिवारों ने भी शक्तिपीठों की प्रतीक स्वरूप ज्योतियों को प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा व अध्यक्ष नरेंद्र वालिया ने भारत माता को नमन करते हुए राष्ट्रगान के साथ किया। वहीं तिरंगे के प्रतिसम्मान दर्शाते हुए तीन रंगों के गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। जागरण में श्रीराधा कृष्ण जी की मनमोहक झांकी का प्रस्तुत की गई। इस मौके पर हेम राज शर्मा, शकुंतला देवी, धर्मपाल गोयल, हाकम चौधरी, रामपाल लाठर, संजीव मित्तल, डॉ संजय शर्मा, डॉ. वंदना शर्मा, राजेश शर्मा, देवेंद्र गर्ग, राजकुमार, आशीष, मोना सुरभि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed