फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Naveen became head of Mandi by winning by 65 votes

Kurukshetra News: नवीन 65 वोट से जीत हासिल कर बने मंडी के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Naveen became head of Mandi by winning by 65 votes
पिहोवा। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ। प्रधान के लिए दो प्रत्याशी आमने-सामने थे। इस चुनावी मुकाबले में नवीन गर्ग ने अपने प्रतिद्वंदी को 65 वोट से हराकर जीत हासिल की। चुनाव कमेटी ने नवीन गर्ग को प्रमाणपत्र सौंपकर प्रधान पद पर निर्वाचित किया। नवीन पहली बार मंडी के प्रधान बने हैं। कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र और युधिष्ठिर बहल ने बताया कि अनाज मंडी के कुल 363 वोट में से 345 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रधान पद के लिए नवीन गर्ग और विनोद बंसल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नवीन गर्ग को 205 और विनोद बंसल को 140 वोट मिले, जिसमें नवीन गर्ग ने 65 वोट से जीत हासिल की, जबकि सचिव पद के लिए अमित सिंगला को सर्वसम्मति से पहले से ही चुन लिया गया था।
विज्ञापन

बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गिनती के बाद नवनिर्वाचित प्रधान को प्रमाणपत्र सौंपा गया। प्रधान चुने जाने के बाद नवीन गर्ग ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान और व्यापारी दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। वे सदैव दोनों के हित की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर तरसेम मित्तल, गुरमीत सिंह, प्रेमचंद गर्ग, अशोक सिंगला, सुखबीर सैनी, राकेश बधवार बलदेव सिंह, बंटी सिंगला सहित आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed