{"_id":"6838b26bc773b859c609440a","slug":"nautapa-has-scorched-the-sky-clouds-will-cover-the-sky-today-chances-of-drizzle-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-136422-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नौतपा ने तपाया, आज छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नौतपा ने तपाया, आज छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर दोपहर के समय पेड़ नीचे आराम करते पर्यटक। संवाद
कुरुक्षेत्र। पिछले कुछ दिनों से मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर वीरवार को भी देखने को मिला, दिनभर की तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। नौतपा के चलते गर्मी ने अपना कहर दिखाया और दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे और सड़कों व बाजार में सन्नाटा छाया रहा। उधर, मौसम विभाग की ओर से आज हल्के बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
शहर और गांवों की गलियां वीरान रहीं, जबकि बाजार में ग्राहकों की कमी साफ नजर आई। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक का वक्त सबसे ज्यादा गर्म रहा। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय, जूस और अन्य ठंडे पदार्थों का सहारा लेते देखे गए।
विज्ञापन
वीरवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को मौसम कुछ नरमी देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम विभाग द्वारा बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।