फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   National Highway sealed on Markanda River in Shahabad, Nalvi Thol Road Jalebi bridge also closed.

Kurukshetra News: शाहाबाद में मारकंडा नदी पर नेशनल हाईवे सील, नलवी ठोल रोड जलेबी पुल भी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
National Highway sealed on Markanda River in Shahabad, Nalvi Thol Road Jalebi bridge also closed.
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। दिल्ली कूच रोकने के लिए दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे 44 सोमवार को मारकंडा नदी के बाद बिलकुल सील कर दिया गया। नलवी-ठोल रोड पर बने जलेबी पुल से भी आवाजाही बंद कर दी गई। दिल्ली की ओर से अम्बाला, पंजाब, चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को बराड़ा चौक से बराड़ा-दोसड़का-पंचकूला की ओर डायवर्ट किया जाता रहा। आईआरबी तथा बीएसएफ के जवान भी पहुंच गए, जिन्होंने संबंधित क्षेत्र का मुआयना किया तो उनका रात्रि ठहराव ऋषि मारकंडेश्वर शिव मंदिर धर्मशाला में किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की मानें तो किसान शंभू बार्डर पार कर आगे बढ़े तो उन्हें शाहाबाद के मारकंडा पुल पर रोका जाएगा। इसके लिए दोनों तरफ पुलिस ने पक्के सीमेंटिड बैरिकेड बनाने का काम किया गया। कांटेदार तारों के साथ लोहे के बैरिकेड भी लगाए जाएंगे और उसके बाद आईआरबी और बीएसएफ अपना मोर्चा संभालेगी। उन्हें साथ वाटर केनन की गाड़ियां और अन्य सुरक्षा वाहन भी उपस्थित रहेंगे। उनके साथ हरियाणा पुलिस के भी सैकड़ों जवान रहेंगे। सोमवार रात शाहाबाद के उपमंडल अधिकारी पुलकित मल्होत्रा और डीएसपी रणधीर सिंह सहित अधिकारी अपनी निगरानी में किसानों को रोकने के लिए की व्यवस्था करवाते रहे।
विज्ञापन




दूसरे दिन भी राहगीरों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी
दूसरे दिन सोमवार को भी दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें शाहबाद से बराड़ा, दोसड़का और पंचकूला की ओर डायवर्ट किया गया, जिसके चलते जाम के हालात बने रहे। राहगीर सुशमा, जगमोहन, सतबीर, तरसेम सिंह और राहुल शर्मा ने कहा कि उन्हें 20 किलोमीटर की जगह 52 किलोमीटर सफर तय करना पड़ा। वहीं अंबाला से दिल्ली-पानीपत की तरफ जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मारकंडा पुल पर विपरीत दिशा से आए वाहनों के चलते हाईवे पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन





अब इन रूट से जा सकेंगे राहगीर
इस्माईलाबाद-ठोल-नलवी से शाहाबाद आने वाले राहगीरों को अब गुमटी गांव में बने मारकंडा पुल से होकर दयाल नगर रेलवे अंडर पास से निकलकर नेशनल हाईवे पर आना होगा। उधर, दिल्ली से अंबाला व चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को बराड़ा-दोसड़का-पंचकूला-जीरकपुर होते हुए सफर तय करना होगा। पंजाब व अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शाहाबाद से पहले ही रोक लिया जाएगा। इसलिए उन्हें अंबाला से डायवर्ट किए रूट से सफर तय करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed