फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   National festival will be celebrated in the premises of Shrimad Bhagavad Gita Sadan.

Kurukshetra News: श्रीमद् भगवद् गीता सदन प्रांगण में मनाया जाएगा राष्ट्रीय पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
National festival will be celebrated in the premises of Shrimad Bhagavad Gita Sadan.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार को गणतंत्र दिवस का पर्व श्रीमद्भगवद् गीता सदन प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद एनसीसी परेड की सलामी लेंगे।लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं प्रात: नौ बजकर 30 मिनट पर श्रीमद्भगवद्गीता सदन परिसर में पहुंचेंगे और नौ बजकर 55 मिनट पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। समारोह में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ-साथ मिठाई वितरण भी किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को सपरिवार इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed