{"_id":"619411ffdff68b7b3c39d247","slug":"nagar-parishad-will-take-strict-action-if-the-meat-shops-are-not-closed-kurukshetra-news-knl898264135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट की दुकानें बंद नहीं की तो नप करेगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट की दुकानें बंद नहीं की तो नप करेगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
nagar parishad will take strict action if the meat shops are not closed
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर कार्यालय में नप अधिकारी केएल बठला की अध्यक्षता में मीट की दुकानें बंद करवाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर मीट दुकानदारों को सचेत करते हुए कहा गया कि कई बार मौखिक रूप से कहने के बावजूद मीट की दुकानें बंद नहीं हो रही हैं। इसके अलावा नगर परिषद की तरफ से मौके पर भी जाकर कई बार दुकानें बंद करवाई गई है। केएल बठला ने दुकानदारों को साफ कहा कि यदि दुकानदार मीट की दुकानें बंद नहीं करेंगे तो नप प्रशासन द्वारा पुलिस बल की सहायता से दुकानों को बंद करने के साथ-साथ दुकानें सील करने जैसी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद एरिया में मीट की दुकानें खुलने की कई बार लोगों द्वारा मौखिक व लिखित रूप से शिकायतें की जाती हैं। इसके अलावा मीडिया द्वारा भी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला समय-समय पर लाया जाता है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर अब नप ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
टीमों का किया गठन
मीट की दुकानें बंद कराने के लिए बाकायदा अब नप द्वारा अमीन रोड, झांसा रोड, पिहोवा रोड, ढांड रोड, पिपली व उमरी सहित अन्य जहां कहीं भी नप सीमा में मीट बिक रहा है उसे बंद करवाने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। इस टीम में नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सफाई दरोगाओं को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस बल की ली जाएगी सहायता
दुकानें बंद करवाने के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल की भी सहायता ली जाएगी और पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह रोहिला ने कार्यालय से बाहर होने के कारण वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दुकानदारों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर परिषद की सैनिटेशन ब्रांच से मुख्य सफाई निरीक्षक रविंद्र बिश्नोई व अनूप सिंह मौजूद रहे।