फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nagar Kirtan, which reached Dharamnagari, was welcomed with a shower of flowers.

Kurukshetra News: धर्मनगरी में पहुंचे नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan, which reached Dharamnagari, was welcomed with a shower of flowers.
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा छठी पातशाही में पंज प्यारों की अगुवाई पहुंचा नगरकीर्तन। स्वयं
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित सजाए गए चारों महान नगर कीर्तन अलग-अलग दिशाओं से कुरुक्षेत्र में पहुंचे। धर्मनगरी में प्रवेश के दौरान हर धर्म की संगत ने पुष्पवर्षा, गुरबाणी शबद, बोल सो निहाल सत श्री अकाल की गूंज के साथ नगर कीर्तन का अभिनंदन किया। फूलों से सुसज्जित धन-धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी साहिब का स्वागत करते हुए संगत ने पुष्पवर्षा कर शीश नवाया।
विज्ञापन

ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में जब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की सवारी पहुंची, तो संगत ने नाम सिमरन करते हुए फूलों की वर्षा की। महान नगर कीर्तन का अभिनंदन करने पहुंची संगत की श्रद्धा सैलाब के रूप में उमड़ कर सामने आई और हर किसी ने दस गुरु साहिबान की ज्योत धन-धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष हाजिरी भरते हुए अपनी आस्था दिखाई। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की अद्वितीय शहादत को नमन करते हुए संगत ने नम आंखों से उन्हें याद किया।
विज्ञापन

अभिनंदन के दौरान संगत ने पूरी श्रद्धा भावना से गुरु तेग बहादुर सिमरिअै...शबद का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, महासचिव अंग्रेज सिंह रानिया, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी, करनैल सिंह निमनाबाद, मैंबर इंदरजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, बीबी जसबीर कौर मसाना, बीबी करतार कौर, बीबी कपूर कौर, गुरनाम सिंह लाडी डबरी, दीदार सिंह नलवी सहित अन्य सदस्य और संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज समागम स्थल पर ले जाए जाएंगे श्री गुरुग्रंथ साहिब

ज्योतिसर में आयोजित शहीदी समागम में सुशोभित करने के लिए गुरुद्वारा छठी पातशाही से गुरुग्रंथ साहिब को पूरे विधान के साथ ले जाया जाएगा। इसके लिए भी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं इसके साथ ही प्रदेश के चारों कोनों से धर्मनगरी के थीम पार्क में पहुंचे नगर कीर्तन भी समागम स्थल पर पहुंचेंगे।

कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा छठी पातशाही में पंज प्यारों की अगुवाई पहुंचा नगरकीर्तन। स्वयं

कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा छठी पातशाही में पंज प्यारों की अगुवाई पहुंचा नगरकीर्तन। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed