फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   NAAC team will test the arrangements of Kuvi for three days from today

Kurukshetra University: आज से तीन दिन तक KUK की व्यवस्थाएं परखेगी नैक टीम, कुलपति किया ने स्वागत

Wed, 13 Sep 2023 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Sep 2023 10:11 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को पूरी तरह से चमका दिया गया है, किसी भी तरह कि कोई खामी न रह जाए, इसी को लेकर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित विश्वविद्यालय प्रशासन दिन-रात लगा हुआ है। ए प्लस ग्रेड वर्ष 2017 में हासिल कर चुके विश्वविद्यालय का प्रयास है कि इस बार ए प्लस प्लस ग्रेड अवश्य मिले।

विज्ञापन
NAAC team will test the arrangements of Kuvi for three days from today
नैक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) टीम ने दस्तक दे दी है, जिसने बुधवार सुबह नौ बजे से निरीक्षण शुरू किया। यह टीम विश्वविद्यालय में तीन दिन 15 सितंबर तक निरीक्षण कर विभागों की बारीकियां जानेगी। टीम के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने नैक टीम का स्वागत किया।

विज्ञापन


कुवि प्रशासन की बैठकों का दौर निरीक्षण से एक दिन पहले मंगलवार को भी निरंतर चलता रहा। नैक टीम की तैयारी लगभग पिछले तीन महीने से चल रही है, जिन्हें मंगलवार को भी अंतिम रूप दिया गया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने खुद हर विभाग व संस्थान में पहुंचकर तैयारियों को परखा तो उचित दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय को पूरी तरह से चमका दिया गया है, किसी भी तरह कि कोई खामी न रह जाए, इसी को लेकर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित विश्वविद्यालय प्रशासन दिन-रात लगा हुआ है। ए प्लस ग्रेड वर्ष 2017 में हासिल कर चुके विश्वविद्यालय का प्रयास है कि इस बार ए प्लस प्लस ग्रेड अवश्य मिले, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी खुद विभागों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं और कोई खामी पाई जाने पर उसे तुरंत दुरुस्त किया जा रहा है। अनुमान है कि सेंटर लाइब्रेरी, खेल निदेशालय, दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय और जनसंचार विभाग का निरीक्षण कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध
विश्वविद्यालय के सभी गेटों पर नाकाबंदी की गई है। जहां से बिना पहचान पत्र के वाहनों के प्रवेश की एंट्री बंद कर दी गई है और जगह-जगह नाके लगाए गए हैं तो वहीं हर आने-जाने वाले पर सुरक्षा कर्मियों की निगाहें टिकी हुई है। इसी के साथ-साथ कोई भी साधन अवैध पार्किंग के नहीं खड़ा किया जाएगा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं।

महिला छात्रावास के लिए शुरू हुई बस सेवा
महिला छात्रावास में छात्राओं के लिए बस सर्विस शुरू की गई है, जोकि छात्राओं को सुबह विभागों में लेकर आएगी और वापस छुट्टी के समय हॉस्टल भी छोड़ेगी। इसी के साथ दोपहर को लंच के समय भी यह बस सेवा मिलेगी।


सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगा निरीक्षण : कुलपति
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का कहना है कि नैक टीम बुधवार सुबह नौ बजे निरीक्षण शुरू कर देगी और तीन दिन तक यह निरीक्षण चलेगा। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस निरीक्षण में हम सफल रहेंगे और विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस ग्रेड मिल पाएगा। निरीक्षण काे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed