फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murder of one by stabbing

Kurukshetra News: पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे की सुआ मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
murder of one by stabbing
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड पर गुरुद्वारा पातशाही छठी के सामने पेट्रोल पंप के नजदीक पीडब्ल्यूडी सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे की तीन युवकों ने सुआ मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जिला कैथल के गांव सिसमौर निवासी पवन (31) के रूप में हुई। पवन एक-सप्ताह पहले ही कुरुक्षेत्र में काम की तलाश में आया था। देर रात तीन युवकों के साथ पैसे की छीना-झपटी के लिए उसका झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में जय सिंह निवासी सिसमौर ने बताया कि उसका बेटा पवन काम की तलाश में कुरुक्षेत्र आया था। वह शनिवार की रात करीब 11 बजे रेलवे रोड पर खड़ा था। इस दौरान कमल कुमार कुरुक्षेत्र निवासी दबखेड़ा, विनय निवासी खेड़ी दमकन जिला सोनीपत और सूरज यादव उर्फ सूर्य हाल वासी सन्निहित सरोवर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी पवन से रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर आरोपियों ने गुस्से में आकर किसी नुकीली चीज से हमला कर पवन की हत्या कर दी। माना जा रहा है कि आरोपियों ने छाती, पेट और जांघ पर सुआ से वार किया था। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। कृष्णा गेट प्रबंधक जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कमल, विनय और सूरज के खिलाफ भादस की 302 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बाक्स
पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला शव
-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं हमले बाद मदद की आस में पवन पेट्रोल पंप की तरफ जाने लगा, मगर सेंट्रल वर्ज पर ही गिर गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह मामले की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी।
तलाक के बाद अकेला रहता था पवन
-----------------------------------------
जयसिंह ने बताया कि साल 2016 में पवन की शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के कारण दो साल बाद ही वर्ष-2018 में पवन का पत्नी से तलाक हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी बेटी को अपने साथ लेकर चली गई थी। अभी पिछले सप्ताह ही काम की तलाश में वह कुरुक्षेत्र आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed