फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murder case in bhakhda cannal

नहर में गहराई तक पांच घंटे चला सर्च अभियान, पर नहीं मिला मोनू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
murder case in bhakhda cannal
मिर्जापुर वासी मोनू की तलाश में पिछले सात दिन से चलाए जा रहे सर्च अभियान में अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। रविवार को फिर से नहर में उस जगह सर्च अभियान चलाया गया जहां पर आरोपियों ने मोनू को नहर में धकेलने की बात स्वीकारी थी। थर्ड चौकी प्रभारी जगदीश सिंह की मौजूदगी में गौताखोर प्रगट सिंह व उनकी टीम ने चार से पांच घंटे नहर की गहराई में जाकर मोनू की तलाश की, लेकिन फिर भी मोनू का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी जगदीश ने कहा कि सात दिन से लगातार नहर पर सर्च अभियान चलाने के साथ-साथ दिन रात मोनू के परिजन नहर पर पहरा भी दे रहे हैं। वहीं दोनों आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने बाद अदालत में पेश कर न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है। गौताखोर प्रगट सिंह ने कहा कि पिछले सात दिन में भाखड़ा नहर में करीब 50 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें दबखेडी से करनाल मुणक तक रोजाना करीब 27 पुलों के नीचे भी अच्छे से तलाशा जाता रहा है। उनके साथ सिंदर, नरेंद्र, गोपी व महिंद्र बिल्ला भी इन सात दिनों से नहर में मोनू की सर्च कर रहेे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल इस सर्च ऑप्रेशन को बंद किया जा रहा है। वहीं साइफन पर अभी भी परिजन नजर बनाए रखे हैं। बता दें 14 जुलाई को मिर्जापुर वासी मोनू को उसके दोस्त शैलेंद्र व संदीप ने शराब पिलाकर नहर में धकेल दिया था। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था, जहां उन्होंने कबूला था कि उन्होंने साजिश के तहत मोनू को भाखड़ा नहर के पास लेकर जाकर नहर में धकेला है। पुलिस इस मामले को अवैध संबंधों से जोडकर देख रही है। हालांकि जब तक मोनू का कुछ पता नहीं चल पाता तब तक मामले का पूरा खुलासा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed