फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murdaer

मस्तान हत्याकांड: गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी से मिले परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
murdaer
गांव हरिगढ़ भौरख में मामूली कहासुनी में हुई मस्तान सिंह की मौत के मामले में परिजन शनिवार को डीएसपी गुरमेल सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं परिजनों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वह मस्तान के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। डीएसपी गुरमेल सिंह ने मस्तान के परिजनों को आश्वासन दिया कि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई करते हुए तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी के आश्वासन पर परिजनों से शाम को शव का संस्कार किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव हरिगढ़ भौरख में मस्तान सिंह शुक्रवार को कुछ सामान लेने के लिए गांव में ही एक करियाना की दुकान पर गया था। दुकान पर दुकान मालिक व उसके सगे संबंधी मौजूद थे। इसी दौरान आरोपियों की मस्तान सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान पर रखे लोहे का बाट उसके बेटे के सिर में मार दिया। मस्तान सिंह के पिता केहर सिंह ने आरोप लगाया था कि मस्तान सिंह वहां से घर लौट आया। आरोपितों ने उसके घर आकर मस्तान सिंह को बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। उसे पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिहोवा सदर थाना पुलिस प्रभारी विक्रांत का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया। विस्तृत पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed