फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Municipal Secretary Ashok Kumar suspended due to negligence in cleaning works

Kurukshetra News: सफाई कार्यों में कोताही के चलते नगरपालिका सचिव अशोक कुमार निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Municipal Secretary Ashok Kumar suspended due to negligence in cleaning works
लाडवा। शहर में सफाई कार्यों कथित कोताही पर नगर पालिका सचिव अशोक कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नपा सचिव अशोक कुमार के खिलाफ किसी व्यक्ति ने नपा निसिंग क्षेत्र में सोशल मीडिया साइट पर कूड़े की फोटो डाल दी गई। मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने नपा सचिव अशोक कुमार के खिलाफ निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर परिषद व नगर पालिका क्षेत्र में सभी सचिवों को अपने-अपने क्षेत्र में सफाई कार्य का जिम्मा सौंपा हुआ है। नपा सचिव ने लगभग डेढ़ महीना पहले तीन नवंबर को ही यहां कार्यभार संभाला था और यह उनका दूसरा कार्यकाल था। इससे लगभग एक साल पहले भी वह नपा सचिव के पद पर रह चुके हैं। सचिव अशोक कुमार के पास निसिंग नपा का अतिरिक्त कार्यभार भी था।
विज्ञापन


अधिकारियों से बातचीत कर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी : अशोक कुमार
जब निलंबित सचिव अशोक कुमार से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि उनके पास आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि निसिंग क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने कूड़े की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी है। उनके पास निसिंग नगर पालिका का अतिरिक्त कार्यभार भी है। अधिकारियों से बातचीत कर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed