फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Municipal sanitation workers' strike continues; garbage piling up on the streets.

Kurukshetra News: नगर निकाय सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, सड़कों पर पसर रहा कचरा

Wed, 12 Aug 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 12 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation workers' strike continues; garbage piling up on the streets.
कुरुक्षेत्र। शहर में जगह-जगह इस तरह फैला है कचरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर निकाय के कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है, जिसके चलते नगर प्रशासन के अधिकारियों की चुनौती बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन हड़ताल से किनारा कर रहे कुछ कर्मचारियों के साथ-साथ एचकेआरएन पर लगे करीब 68 कर्मचारियों के सहारे काम चला रहा है, लेकिन पुराने शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं।
नगर परिषद कार्यालय के आसपास ही कचरा फैला हुआ है तो वहीं मुख्य बाजार से लेकर पुराना बाईपास, झांसा रोड सहित अन्य एरिया में भी कचरा बिखरा हुआ है। सड़कों पर झाड़ू नहीं लग रहा तो वहीं लोगों द्वारा फेंके जाने वाले कचरे के ढेर भी बढ़ते जा रहे हैं। यह समस्या कब दूर होगी, यह भी अधिकारियों के लिए प्रश्न बना हुआ है।
विज्ञापन

-- ---
मुख्यमंत्री ने जताई कड़ी नाराजगी
नगर प्रशासन के अधिकारियों के हाथ पांव सोमवार देर शाम उस समय फूल गए जब मुख्यमंत्री नायब सैनी अचानक ही स्थानेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के लिए पूजा-अर्चना करने पहुंच गए। जिला नागरिक अस्पताल के सामने से पुराने बाईपास होते हुए उनका काफिला मंदिर तक पहुंचा। इसी बीच इसी मार्ग पर जगह-जगह कचरा पड़ा था। मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई तो वहीं जिला उपायुक्त ने भी नगर प्रशासन अधिकारियों से इस पर गंभीरता से चर्चा की। अधिकारी ने सफाई शाखा के अधिकारियों से बैठक कर इस पर कड़ा संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
छह दिन से नप कार्यालय का मुख्य रास्ता ही बंद
नप कार्यालय पर मंगलवार को भी कर्मचारी धरना देकर गरजते रहे। प्रधान सुनील लोहाट के नेतृत्व में कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखते हुए जमकर नारेबाजी की और कहा कि जब कि सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


----
सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के प्रयास : राजेश कुमार
नप कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एचकेआरएन व हड़ताल से दूरी बनाए हुए कर्मचारियों के जरिए ही फिलहाल काम चलाया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र। शहर में जगह-जगह इस तरह फैला है कचरा। संवाद

कुरुक्षेत्र। शहर में जगह-जगह इस तरह फैला है कचरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed