फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Municipal elections: The race to file nominations on the last day, Kurukshetra

निकाय चुनाव ः अंतिम दिन नामांकन कराने की होड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: The race to file nominations on the last day, Kurukshetra
पिहोवा में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन पद के उम्मीदवार आशीष चक्रपाणि का नामांकन करवाते खेल रा? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव में नामांकन भरने का शनिवार को अंतिम दिन था, जिसके चलते सुबह 11 बजे से पहले ही उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे। जिले की चार नगर पालिकाओं पिहोवा, लाडवा, शाहाबाद और ईस्माइलाबाद के 64 वार्डों के लिए लिए कुल 273 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है, जिसमें प्रधान पद के लिए 36 और पार्षद पद के लिए 237 उम्मीदवार शामिल हैं।
नामांकन प्रक्रिया खत्म होते ही चारों नगर पालिका क्षेत्रों में राजनैतिक माहौल गर्म हो गया है। शाहाबाद में तो वार्ड नंबर चार से निशा ठकराल निर्विरोध पार्षद घोषित भी कर दिया गया है। उधर पिहोवा में खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह खुद भाजपा प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी का प्रधान पद का नामांकन भरवाने के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

इससे पहले 30 मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में पहले दो दिन तो प्रधान व पार्षद पद के लिए एक भी उम्मीदवार आगे नहीं आया था। तीसरे दिन एक जून को सिर्फ पिहोवा में सात उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे, जिनमें से एक नामांकन प्रधान पद के लिए था। चौथे दिन दो जून को छुट्टी के कारण एक भी नामांकन नहीं आया, जबकि पांचवे दिन पिहोवा में 25, इस्माईलाबाद में दो, लाडवा में 11 और शाहाबाद में 48 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, जिसमें पिहोवा और इस्माईलाबाद में प्रधान पद के लिए एक-एक और शाहाबाद में तीन उम्मीदवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जून को छंटनी और सात को चुनाव चिह्न आवंटन
नामांकन प्रक्रिया का समय खत्म होने के बाद अब छह जून को सुबह 11.30 बजे नामांकन पत्र की छंटनी की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख सात जून को दोपहर तीन बजे तक रहेगी और इसी दिन तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 19 जून को सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक होगा और मतगणना 22 जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नगर परिषद थानेसर का भी जल्द होगा चुनाव : सुधा
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली सहित कुछ एरिया और कमेटी के अधीन लेने के लिए वार्डबंदी का कार्य जारी है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही नगर परिषद थानेसर में भी चुनाव होंगे। यहां के चुनाव के लिए लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed