फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Municipal council owes Rs 1 crore 37 lakh in property tax to government departments

Kurukshetra News: सरकारी विभागों पर नगर परिषद का एक करोड़ 37 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Municipal council owes Rs 1 crore 37 lakh in property tax to government departments
कुरुक्षेत्र। कार्यालय नगर परिषद। संवाद - फोटो : जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे।
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद का सरकारी विभागों पर एक करोड़ 37 लाख 83 हजार एक रुपये का टैक्स बकाया है। अब परिषद ने सभी विभागों को नोटिस थमाए हैं और इस संबंध में उपायुक्त को भी पत्र लिखे जाने की तैयारी है। आम लोग ही नहीं बल्कि सरकारी विभाग भी नगर परिषद के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। पुलिस से लेकर अन्य विभाग डिफाल्टर की श्रेणी में आ रहे हैं। इसके बावजूद कई वर्षों से अटका टैक्स नहीं चुकाया जा रहा।
विज्ञापन

नगर परिषद का सबसे ज्यादा बकाया बीएसएनएल पर 19 लाख 66 हजार 700 रुपये है जबकि पुलिस विभाग पर सात लाख 81 हजार 50 रुपये अटका है। रोडवेज विभाग पर भी करीब 33 लाख रुपये टैक्स बकाया है। इसमें नए बस अड्डे का 30 लाख 32 हजार 487 रुपये और पुराने बस अड्डे का तीन लाख 95 हजार 52 रुपये टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

सरकारी विभागों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया
विभाग-- बकाया टैक्स राशि
मिनीस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन ब्रॉडकास्टिंग -- 7,51,614
डायरेक्ट्रेट ऑफ फायर सर्विस --- 14, 47, 628
डिर्पाटमेंट ऑफ सैनिक व अर्धसैनिक वेल्फेयर ---26, 940
पंचायत भवन -- 5,92,251
महिला एवं बाल विकास विभाग -- 4,98,511
खेल एवं युवा विभाग-- 2,50,460
जल भवन --9, 21,943
बीबीएमबी- -3,26,302
पुलिस विभाग -- 7,81,050
पब्लिक वर्क्स विभाग -- 10, 42,004
खादी व विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन -- 13,87, 081
राडवेज विभाग नया बस अड्डा -- 30, 32, 487
राडवेज विभाग पुराना बस अड्डा -- 3, 95,052
रेवेन्यू विभाग --3,62,972
बीएसएनएल -- 19,66,700
नगर परिषद टैक्स शाखा सहायक सुभाष चंद्र का कहना है कि सरकारी विभागों को पहले भी टैक्स भुगतान के लिए अवगत कराया गया है। अब फिर सभी संबंधित विभागों को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस के अनुसार जिन विभागों की ओर से भुगतान नहीं किया जाएगा तो उपायुक्त को पत्र लिखेंगे।

कुरुक्षेत्र। कार्यालय नगर परिषद। संवाद

कुरुक्षेत्र। कार्यालय नगर परिषद। संवाद- फोटो : जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed