{"_id":"580a69ed4f1c1b1030704f23","slug":"mp-saini-ink-rule-307-accused-attack-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद सैनी पर स्याही हमले के आरोपियों से 307 हटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद सैनी पर स्याही हमले के आरोपियों से 307 हटी
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही हमले के छह दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे से धारा 307 हटा ली। एफएसएल जांच में पाया गया है कि सैनी पर फेंकी गई स्याही में ऐसा कोई केमिकल नही था, जिससे जान का खतरा हो सके।
विज्ञापन
मुधबन लैब भेजी गई स्याही की रिपोर्ट मिलने के बाद शाम को पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में आरोपियों से 307 हटाए जाने का खुलासा किय। इससे पहले दिन में खाप प्रतिनिधि पंचकूला में डीजीपी से मिले थे और आरोपियों पर दर्ज एफआईआर से धारा 307 हटाने की गुहार की थी। एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि सांसद पर फेंके गए स्याहीनुमा पदार्थ को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट मिल चुकी है। स्याही में जानलेवा केमिकल नहीं होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने धारा 307 हटाए का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सांसद सैनी पर 16 अक्तूबर को दोपहर बाद उस समय स्याही फेंकी गई थी जब वह मैढ़ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला में महाराजा अजमीढ़ जयंती समारोह को संबोधित करने के बाद खाना खाने के लिए निकले। समारोह स्थल से कुछ ही कदम दूर चले थे कि पांच युवकों ने उन पर हमला कर दिया। सांसद के अनुसार आरोपियों ने पहले सेल्फी लेने के बहाने उन पर केमिकल फेंका और गला दबाने का प्रयास किया। जब तक सांसद के आस-पास चल रहे लोग कुछ समझ पाते, आरोपी घटना को अंजाम दे चुके थे।
विज्ञापन