{"_id":"1466a2ed19cd8eefd1439bc5df5a8724","slug":"mp-saini-devided-society-dr-dahiya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को बांट रहे सांसद सैनी : डॉ. दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को बांट रहे सांसद सैनी : डॉ. दहिया
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व जातीय महाखाप पंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी लंबे समय से जाट समाज के खिलाफ बयानबाजी कर समाज को
बांट रहे हैं।
वे यहां मनजीत चौधरी के निवास स्थान पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार देश में शांति बनाए रखने में विफल रही है। कुरक्षेत्र जिले में करीब चार लाख जाट हैं।
जाट समाज ने बिना भेदभाव के अन्य वर्गों को भी समर्थन दिया है। लेकिन, सांसद राजकुमार सैनी लोगों में जातपात का जहर घोल रहे हैं। सांसद भूल गए है कि चौधरी छोटू राम ने अन्य किसान समाज के साथ सैनी समाज को भी किसान का दर्जा दिलवाया था।
ताऊ देवीलाल ने लोकराज को लोकलाज से चलाने की शिक्षा दी थी। पिछले दिनों गांव सीवन में सांसद पर पत्थर फेंकने के आरोप में जिन 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, उनमें से 11 लोग सैनी समाज के ही हैं, जबकि सांसद ने आरोप लगाया कि उन पर जाट समाज ने पत्थर फेंके हैं।
राजकुमार सैनी दंगे भड़काने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे देश के पीएम और राष्ट्रपति से मुलाकात कर सैनी की सांसद सदस्यता रद्द करवाने की मांग करेंगी। इस मौके पर शम्मी सौड़ा, बलजीत थांदडो, राजेश थांदडो, अनवर खान, सोनू शर्मा, कमल भौरख, जगतार, विंदर जखवाला, हरवीर, सुरजीत राणा आदि मौजूद रहे।