फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Saini devided society : Dr. Dahiya

समाज को बांट रहे सांसद सैनी : डॉ. दहिया

Mon, 23 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Mon, 23 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
MP Saini devided society : Dr. Dahiya
 सर्व जातीय महाखाप पंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी लंबे समय से जाट समाज के खिलाफ बयानबाजी कर समाज को बांट रहे हैं।

वे यहां मनजीत चौधरी के निवास स्थान पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार देश में शांति बनाए रखने में विफल रही है। कुरक्षेत्र जिले में करीब चार लाख जाट हैं।

जाट समाज ने बिना भेदभाव के अन्य वर्गों को भी समर्थन दिया है। लेकिन, सांसद राजकुमार सैनी लोगों में जातपात का जहर घोल रहे हैं। सांसद भूल गए है कि चौधरी छोटू राम ने अन्य किसान समाज के साथ सैनी समाज को भी किसान का दर्जा दिलवाया था।

ताऊ देवीलाल ने लोकराज को लोकलाज से चलाने की शिक्षा दी थी। पिछले दिनों गांव सीवन में सांसद पर पत्थर फेंकने के आरोप में जिन 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, उनमें से 11 लोग सैनी समाज के ही हैं, जबकि सांसद ने आरोप लगाया कि उन पर जाट समाज ने पत्थर फेंके हैं।

राजकुमार सैनी दंगे भड़काने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे देश के पीएम और राष्ट्रपति से मुलाकात कर सैनी की सांसद सदस्यता रद्द करवाने की मांग करेंगी। इस मौके पर शम्मी सौड़ा, बलजीत थांदडो, राजेश थांदडो, अनवर खान, सोनू शर्मा, कमल भौरख, जगतार, विंदर जखवाला, हरवीर, सुरजीत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed