फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Naveen Jindal will hoist the flag on Republic Day in Kurukshetra, the ceremony will be celebrated with enthusiasm

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल करेंगे गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, हर्षोल्लास से मनाया जाएगा समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
MP Naveen Jindal will hoist the flag on Republic Day in Kurukshetra, the ceremony will be celebrated with enthusiasm
कुरुक्षेत्र। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। समारोह का आयोजन पुलिस लाइन में किया जाएगा। इसके साथ-साथ जिले के तीनों उपमंडलों पिहोवा, शाहाबाद और लाडवा में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुलिस लाइन में सांसद नवीन जिंदल राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। इसी प्रकार शाहाबाद में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार, पिहोवा में हरियाणा एससी कमिशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह, लाडवा में एसडीएम लाडवा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन


एडीसी सोनू भट्ट ने वीरवार को पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सभी कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और विभिन्न विभागों की ओर से सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली जाएंगी और स्कूली विद्यार्थियों की ओर से रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीदी स्मारक और आसपास के क्षेत्र तथा पुलिस लाइन कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था करने का काम पूरा किया जाए। इसके लिए नगर परिषद व हुडा के कार्यकारी अधिकारी विशेष फोकस रखेंगे। इस कार्यक्रम स्थल पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था तथा बिगुल बजाने के लिए संतरी और ध्वजारोहण के लिए ध्वज का प्रबंध करना सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी भी अपनी-अपनी ड्यूटी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन



आज होगी फाइनल रिहर्सल

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा, पुलिस बाइक स्टंट, मलखंभ, योगासन, पीटी शो कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इस समारोह के निमंत्रण कार्ड, शहर की सफाई व्यवस्था, पंडाल की साज-सज्जा, रंगोली, कार्यक्रम स्थल के आसपास स्वागत द्वार, पीने के पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया जाएगा। परेड में पुलिस की तरफ से टुकड़ियों का प्रबंध किया जाएगा, जिसमें, पुलिस के जवानों की टुकड़ी, महिला पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड की टुकड़ी शामिल होगी। इसके लिए डीएसपी मुख्यालय परेड को तैयार करेंगे ताकि 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल में परेड शानदार प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed