फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Naib Saini submitted a proposal to build four lane road from Patiala to Haridwar to the Union Road Minister

सांसद सैनी ने पटियाला से हरिद्वार फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क मंत्री को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
MP Naib Saini submitted a proposal to build four lane road from Patiala to Haridwar to the Union Road Minister
लोकसभा सांसद नायब सैनी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव सौंपा है। इस 223 किलोमीटर लंबी सड़क बनने से चार राज्यों को आपस में जोड़ा जा सकता है। इस सड़क का व्यापारिक, धार्मिक और किसानों की दृष्टि से भी काफी महत्व है। उन्होंने कुरुक्षेत्र शहर के लिए बाईपास के निर्माण के लिए भी मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के बीचों बीच सड़क पर रोजाना जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन सड़क बनाने की कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर के लोगों की बरसों पुरानी मांग है। इस मांग को सांसद नायब सैनी लोकसभा में भी उठा चुके हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र शहर के लिए बाईपास बनाने और शाहाबाद के बराड़ा चौक को उचित जगह देने की भी मांग रखी। इन मांगों को लेकर बुधवार को सांसद सैनी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद नायब सैनी ने फोन पर बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा। इस 223 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क के बनने से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को आपस में जोड़ा जा सकता है। इस मार्ग का बहुत बडा हिस्सा उनके लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र से यमुनानगर के बीच में पड़ता है। ये मार्ग हरिद्वार को कुरुक्षेत्र को जोड़ेगा, जिससे न केवल श्रावण में कांवड़ियों को फायदा होगा, बल्कि किसानों को भी लाभ होगा। इस मार्ग पर उनके क्षेत्र की तीन शुगर मिल, पांच सब्जी मंडी और पांच अनाज मंडी भी पड़ती हैं। वहीं यह मार्ग एनएच 44, 152डी गंगहेड़ी महेंगढ़ और एनएच 152 हिसार- चंडीगढ़ को भी जोड़ने का काम करेगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र शहर के लिए बनाया जाए बाईपास
सांसद नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र शहर के लिए बाईपास सड़क के निर्माण के लिए भी मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के बीचों बीच सड़क पर रोजाना जाम की स्थिति रहती है। गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण, सोमवती अमावस्या जैसे कार्यक्रम भी यहां होते हैं। जिन्हें देखने के लिए लाखों पर्यटक कुरुक्षेत्र आते हैं। इसलिए कुरुक्षेत्र शहर के लिए बाईपास बनवाया जाए। वहीं शाहाबाद मारकंडा न्यू कॉलोनी में 50 से 60 घर बसे हुए हैं। ये कॉलोनी नगर पालिका शाहाबाद के अधीन है। इस कॉलोनी के दोनों तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहे हैं। बराड़ा चौक पर फ्लाईओवर बनने की वजह से कॉलोनी वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि इस जगह को खुलवाकर रास्ता बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed