फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MOU signed between Geeta Gyan Sansthanam and Babu Anant Ram Janata College

Kurukshetra News: गीता ज्ञान संस्थानम और बाबू अनंत राम जनता कालेज के बीच हुआ एमओयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
MOU signed between Geeta Gyan Sansthanam and Babu Anant Ram Janata College
कुरुक्षेत्र।  बाबू अनंत राम जनता कालेज कौल के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल तथा उनके सहयोगी गीता मनीषी स
कुरुक्षेत्र। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में गीता ज्ञान संस्थानम तथा बाबू अनंत राम जनता कालेज कौल के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिसका उद्देश्य श्रीमद्भगवद् गीता के अद्वितीय ज्ञान और आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना है और इसे वर्तमान पीढ़ी के विद्यार्थियों के जीवन में आत्मसात करना है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि बाबू अनंत राम जनता कालेज, कौल (कैथल) ने इस प्रकार की पहल करके सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गीता केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि एक जीवन शैली है। गीता ज्ञान संस्थानम और कालेज का यह प्रयास युवाओं के समग्र विकास के लिए एक मील का पत्थर स्थापित होगा। गीता मनीषी ने कहा कि पढ़ो-पढ़ाओ गीता, जन-जन तक पहुंचाओ गीता, इसी भाव के निमित्त यह एमओयू किया गया है जोकि समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह एमओयू विद्यार्थियों को उनके चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इस
विज्ञापन


एमओयू के अंतर्गत शीघ्र ही कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। यह एमओयू अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को भी इससे लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कालेज की प्रबंधक समिति के प्रधान चौ. तेजवीर सिंह ने कहा कि यह
विज्ञापन
विज्ञापन


एमओयू कालेज के लिए एक शुभ संदेश है। बाबू अनंत राम जनता कालेज कौल के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत गीता ज्ञान संस्थानम और कालेज मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन करेंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को गीता के संदेश से जोडऩा, उनके जीवन में सकारात्मकता लाना और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करना है। इस एमओयू पर कालेज की ओर से प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार गाबा, संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. विशंभर दास ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed