{"_id":"65717cdb5222226e16069146","slug":"mother-committed-suicide-by-poisoning-her-two-children-in-kurukshetra-husband-hanged-himself-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में खौफनाक वारदात: अमेरिका जाने की चाह में पत्नी व दो मासूम बच्चाें को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में खौफनाक वारदात: अमेरिका जाने की चाह में पत्नी व दो मासूम बच्चाें को उतारा मौत के घाट
Thu, 07 Dec 2023 07:52 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 07 Dec 2023 07:52 PM IST
सार
थाना झांसा में दर्ज शिकायत में संजीव कुमार ने बताया कि उसकी बहन रीना की शादी 2018 को राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन के पास एक बेटी जिया और बेटे क्रियांस को जन्म दिया था। सुबह करीब साढ़े सात रिश्तेदार ने उनको सूचना दी कि रीना व दोनों बच्चों की तबीयत खराब है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कुरुक्षेत्र के झांसा के शांति नगर (कुरड़ी) में एक व्यक्ति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। यहां राकेश (32) ने अपनी दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच से जहर देकर हत्या की आशंका जताई गई है, मगर फोरेंसिक विशेषज्ञ बच्चों के माथे पर चोट और महिला के गले की हड्डी टूटने से मौत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, मगर परिजनों ने बचा लिया। मृतक की शिनाख्त रीना (30), बेटी गुरसिफ्त उर्फ जिया (04) और बेटे क्रियांस (डेढ़ साल) के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल एकत्रित कराए।
विज्ञापन
थाना झांसा में दर्ज शिकायत में संजीव कुमार निवासी नन्हेड़ी जिला पटियाला ने बताया कि उसकी बहन रीना की शादी तीन मार्च 2018 को राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन ने एक बेटी जिया और बेटे क्रियांस को जन्म दिया था। राकेश ने पहले सीएससी सेंटर खोला हुआ था। उसके बाद वह शंभू टोल-प्लाजा पर कार्यरत रहा। राकेश अमेरिका जाना चाहता था इसलिए वह उसकी बहन पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनता था।
विज्ञापन
पैसे न देने पर आरोपी और उसके परिजन पिता सुरेश कुमार, माता बाला देवी, जेठ-जेठानी श्याम लाल व ममता उसकी बहन रीना से मारपीट करते थे। सुबह करीब साढ़े सात रिश्तेदार ने उनको सूचना दी कि रीना व दोनों बच्चों की तबीयत खराब है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे तो रीना और दोनों बच्चों के शव कमरे में पड़े हुए थे। उसके जीजा राकेश ने उसकी बहन और बच्चों की हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपने बचाव में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया। शिकायत पर पुलिस ने राकेश सहित उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
आरोपी को करनाल किया रेफर
आत्महत्या के प्रयास के बाद आरोपी राकेश को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। यहां आरोपी का उपचार चल रहा है।
रात 10 से दो बजे के बीच हुई मौत
फोरेंसिक विशेषज्ञ चिकित्सक नरेश सैनी ने बताया कि तीनों की मौत बुधवार रात 10 से दो के बीच हुई है। पोस्टमार्टम में दोनों बच्चे के माथे पर चोट थी। साथ ही महिला के गले की हड्डी टूटी पाई गई। यह भी संभव है कि उनको नींद की दवा दी गई हो और किसी नरम तकिये और कंबल से मुंह को दबाया गया हो। विसरा केमिकल जांच के लिए भेजा गया है। उससे ही मृत्यु के कारण स्पष्ट होंगे।
पति सहित पांच के खिलाफ केस
थाना झांसा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से शवों का पोस्टमार्टम कराया है। विसरा भी केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रारंभिक जांच से लग रहा है कि महिला और बच्चों को जहर देकर हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम और विसरा की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।