फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   most wanted arrested

25 हजार रुपये का इनामी मोस्टवांटेड अपराधी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
most wanted arrested
सीआईए-2 ने 25 हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राजन उर्फ अनिल वासी जंधेडी को चार दिन के रिमांड पर लिया है। राजन के खिलाफ दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी सहित जिला कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व सोनीपत में हत्या, हत्या का प्रयास, छीना झपटी सहित 12 केस दर्ज है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 11 सितंबर 2019 को आदेश पाल सिंह वासी जसोवाल (लुधियाना) ने शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह अपने दोस्त अजमेर सिंह वासी कुलार व कमलदीप सिंह तलवंडी कलां के साथ अपनी कार में सवार होकर लुधियाना से दिल्ली जा रहा था। उनके पीछे दूसरी कार में उनका दोस्त सुखदेव सिंह अपने अन्य एक साथी के साथ आ रहा था। शाहाबाद से थोड़ा आगे वह अपनी कार का प्रदूषण केंद्र पर प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवा रहा थे। उसी समय जीटी रोड की तरफ से एक कार में चार युवक उनके पास पहुंचे और उनमें से एक युवक ने रिवाल्वर तान कर उससे कार की चाबी छीन ली थी। दूसरे युवक ने कमलदीप की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर मोबाइल छीन लिया था तथा उसे कार से बाहर निकाल दिया था। आरोपी उसकी कार छीनकर सर्विस रोड से अंबाला की तरफ फरार हो गए थे। शिकायत पर जिला पुलिस ने अन्य पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को काबू करने का अभियान चलाया, मगर आरोपी कार को अंबाला एरिया में छोड़ कर फरार हो गए थे। मामले की जांच सीआईए-2 को सौंपी गई थी। जांच करते हुए पुलिस ने शुभम प्रजापति उर्फ बिगनी वासी मुगलपुर थाना उकलाना (हिसार), आरोपी मनजीत वासी फरमाना थाना खरखौदा (सोनीपत) व पवन उर्फ तोतला वासी नारा (सोनीपत) को गिरफ्तार किया था। और इनको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी राजन को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसको पुलिस ने वीरवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

राजन के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में आर्म्स एक्ट, लूट व हत्या का प्रयास सहित पीओ के दो मामलों सहित पांच केस दर्ज है। जिला यमुनानगर में हत्या व पीओ के दो केेस, सोनीपत में हत्या का केस, दिल्ली में आर्म्स एक्ट व मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो केस, चंडीगढ़ में हत्या व हत्या के प्रयास का एक केस दर्ज है। इसके अलावा यूपी के लखनऊ में हत्या व हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed