फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mosquitoes increase after rain, risk of disease

Kurukshetra News: बरसात के बाद बढ़े मच्छर, बीमारी का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes increase after rain, risk of disease
कुरुक्षेत्र। बरसात होने से मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। इसी से निपटने के लिए विभाग ने फॉगिंग का कार्य आरंभ कर दिया है। अभी विभाग सिर्फ ज्यादा घनत्व वाली जगह पर ही फॉगिंग कर रहा है। इसके अलावा एंटी लारवा गतिविधियां भी जारी है।
विज्ञापन

जिले में रुक-रुक हुई बरसात के कारण खाली प्लॉट, गड्ढे, टूटे बर्तन, टायर, गमले और खाली जगह में बरसाती पानी जमा हो गया। इससे मच्छर पैदा हो गए।अब इन मच्छरों से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलेंगी। क्योंकि यह मौसम उनके बढ़ने के लिए अनुकूल है। इससे निपटने के लिए विभाग फॉगिंग का सहारा ले रहा है। टीम केवल उन स्थानों पर फॉगिंग करेगी, जहां मच्छरों का घनत्व ज्यादा होगा। उधर, विभाग लगातार एंटी लारवा गतिविधियां चला रहा है।
विज्ञापन

अब तक टीम 6,68,637 घर और 9,30,980 पानी के कंटेनर की जांच चुकी है। इसमें 686 घर और 709 कंटेनर से डेंगू का लारवा बरामद हुआ। विभाग ने लारवा मिलने पर 436 लोगों को नोटिस थमाया है। हालांकि विभाग की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली है, क्योंकि जिले में लगातार मच्छरों की संख्या बढ़ रही है जबकि विभाग दावा कर रहा है कि स्थिति उनके नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के पांच मामले आए सामने
जिले में अभी तक डेंगू के 139 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। हालांकि इनमें से तीन लोग जिले के बाहर रिपोर्ट किए गए हैं। शनिवार को विभाग की टीम ने 19 डेंगू संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए थे। इसमें किसी भी संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। रविवार और सोमवार को अवकाश की वजह से अभियान नहीं चलाया गया।

फॉगिंग का कार्य आरंभ : डॉ. सभ्रवाल
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि लारवा के लिए एंटी लारवा गतिविधि और मच्छरों से निपटने के लिए फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग पूरी तरह से चौकन्ना है। लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed