फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   More than a thousand sadhaks performed yoga exercises

Kurukshetra News: एक हजार से अधिक साधकों ने की योग क्रियाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
More than a thousand sadhaks performed yoga exercises
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर सि्थत पुरुषोत्तम पुरा बाग में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की तरफ से
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में शुक्रवार को एक हजार से अधिक साधकों ने सामूहिक योग क्रियाएं की, जिससे भारत की सांस्कृतिक और आयुष परंपरा को जीवंत किया।
कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम से पूरे विश्व को स्वास्थ्य, संतुलन और समरसता का संदेश दिया गया। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 43वें काउंटडाउन योगोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन

मुख्य मंच पर नगर परिषद थानेसर की चेयरपर्सन माफी ढांडा, पूर्व चेयरपर्सन उमा सुधा, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य देवेंद्र खुराना समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 15 से अधिक योग संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रो. शीतल सिंगला के निर्देशन में योग शिक्षक योगेंद्र कुमार ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया, जबकि संचालन की जिम्मेदारी सहायक कुलसचिव अतुल गोयल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप चेयरपर्सन माफी ढांडा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित करने की भारतीय कला है, जिसे पूरी दुनिया अपनाने लगी है। यह हमारी सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने खास तौर पर महिलाओं व युवाओं से योग अपनाने की अपील की। नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन उमा सुधा ने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे प्रतिदिन योग करती हैं, जिससे उन्हें मानसिक शांति और ऊर्जा मिलती है।
उन्होंने कहा कि योग अब एक विकल्प नहीं, जीवनशैली बनना चाहिए। आयोजन में हरियाणा योग आयोग, जिला आयुष विभाग,जिला शिक्षा विभाग, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारत विकास परिषद,विद्या भारती, भारतीय योग संस्थान, योग भारती,आर्ट ऑफ लिविंग,पतंजलि योग समिति, स्वदेशी जागरण मंच, आरोग्य भारती, जयराम गुरुकुल, गीता निकेतन, श्रीमद्भगवद गीता स्कूल, संस्कृति मॉडल स्कूल थानेसर, राजकीय कन्या विद्यालय व नाथ पब्लिक स्कूल समेत कई संस्थाओं ने सहयोग किया।

ये रहे मुख्य तौर पर मौजूद : केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, हरियाणा योग आयोग के मेंबर मनीष कुकरेजा, विद्या भारती से अशोक रोशा,भारती योग संस्थान से ओमप्रकाश व गुलशन ग्रोवर, पतंजलि महिला समिति से डॉ. निरुपमा भट्टी, योग भारती से जगतार सिंह, रणजीत, जयराम, ऋषिपाल मथाना, एमके मुदगिल, गुरुकुल से आचार्य दीपक व संजय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed