फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   More than 400 sanitation workers were deployed in the field

Kurukshetra News: 400 से ज्यादा सफाई कर्मियों को फील्ड में उतारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
More than 400 sanitation workers were deployed in the field
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-17 में फैला कचरा। संवाद - फोटो : katra news
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कितनी स्वच्छ हो पाई, यह परीक्षा अगले करीब दो माह बाद फिर होगी। इसमें सफलता पाना नगर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। हालांकि अधिकारी टॉप वन आने का दावा कर रहे हैं और इसके लिए कमर कस ली है लेकिन वर्तमान हालात को देख यह आसान नहीं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष हुए कुछ सुधार के चलते इस बार स्वच्छता में सबसे बेहर प्रदर्शन की तैयारियों के चलते भले ही नगर प्रशासन की ओर से 414 सफाई कर्मियों को फील्ड में उतार दिया है और वहीं स्कूलों से लेकर अस्पतालों, सामुदायिक केंद्रों व शौचालयों की जांच के लिए भी टीमें लगाई हैं। इसके बावजूद शहर के हालात ज्यादा नहीं बदल पाए हैं। अब अगले दो माह के दौरान ये हालात कितने बदल पाएंगे, समय आने पर ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन

सेक्टरों में भी सफाई व्यवस्था बदहाल : भले ही शहर की मुख्य सड़कों से लेकर अन्य सड़कों के आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर दिखाई देने लगी है लेकिन सेक्टरों में भी सफाई व्यवस्था आज भी बदहाल ही है। नगर परिषद के पास वर्तमान में सेक्टर सात, आठ, 13 व 17 हैं जिनमें से सबसे ज्यादा बदहाल सेक्टर 17 है, जहां चारों को कचरा पसरा हुआ है। इसी सेक्टर से जिला उपायुक्त की ओर से दो बार शहर में स्वच्छता अभियान भी शुरू किए गए लेकिन हालात नहीं बदल पाए। सफाई की दृष्टि से सेक्टर 17 पहले निजी ठेकेदार के हवाले था जबकि कुछ माह से यह नगर परिषद के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यह रही धर्मनगरी की स्थिति : स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले वर्ष 2024 में थानेसर नगर परिषद को 221वां रैंक मिला था जबकि राज्य में 23वीं रैंक रही थी। इससे पहले 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर 414वां रैक मिला था और प्रदेश में 20वां रैंक रहा था। 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर 178वां रैंक रहा तो राज्य में 14वां रैंक रहा था। वर्ष 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर 203वां रैंक व राज्य स्तर पर 12वां रैंक मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed