फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mohit won the family's trust by treating Rajkumar's mother like a sister.

Kurukshetra News: राजकुमार की मां को बहन बनाकर मोहित ने जीता था परिवार का विश्वास

Wed, 22 Jul 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 22 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Mohit won the family's trust by treating Rajkumar's mother like a sister.
कुरुक्षेत्र। सांवला गांव के राजकुमार उर्फ राजू हत्याकांड की जांच में पुलिस की पड़ताल और परिजनों के बयानों से ऐसे कई तथ्य सामने आए हैं, जो हत्या की साजिश को उजागर कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी मोहित ने वारदात से काफी पहले ही परिवार का विश्वास जीतने की योजना बना ली थी।
विज्ञापन

मृतक की मां रोशनी देवी के अनुसार मोहित ने खुद को करनाल के उपली गांव का निवासी बताकर उनसे रिश्तेदारी जोड़ी और उन्हें अपनी बहन कहने लगा। इसी बहाने वह परिवार में आने-जाने लगा। बाद में उसने राजू से भी दोस्ती कर ली और अक्सर उसकी दुकान पर घंटों बैठता था। कई बार वह राजू को शराब पिलाने के बाद घर छोड़ने के बहाने पहुंचता, लेकिन परिवार को उस पर कभी शक नहीं हुआ।
विज्ञापन

परिजनों का यह भी आरोप है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद बढ़ गए थे और आरोपी पत्नी कई बार राजू को तलाक देने की धमकी देती थी। उनका कहना है कि मोहित और आरोपी पत्नी साथ रहने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सिलसिले में मोहित ने राजू की आरोपी पत्नी का पासपोर्ट भी बनवा दिया था, जबकि परिवार के किसी अन्य सदस्य का पासपोर्ट नहीं बना। परिजनों ने यह भी दावा किया कि राजू की हत्या के बाद आरोपी पत्नी के व्यवहार ने उन्हें चौंका दिया। घर के बाहर पति का शव पड़ा था, लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं निकली और न ही किसी तरह की बेचैनी दिखाई। इसी व्यवहार के बाद परिवार का शक और गहरा गया।

उधर थाना थानेसर सदर प्रभारी ने रणधीर सिंह का कहना है कि मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच जारी है। मुख्य आरोपी मोहित पुलिस रिमांड पर है, जबकि साजिश के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पत्नी न्यायिक हिरासत में जेल भेजी जा चुकी है। पुलिस वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed