फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mohit, Ganga, Vishal, Anmol and Praveen will show their punch power in the final match.

Kurukshetra News: मोहित, गंगा, विशाल, अनमोल और प्रवीण फाइनल मुकाबले में दिखाएंगे पंच का दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Mohit, Ganga, Vishal, Anmol and Praveen will show their punch power in the final match.
कुरुक्षेत्र। ​खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता का आगाज करते खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा सहित
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर-कॉलेज बॉक्सिंग और कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन खेल निदेशक डॉ. डीएस राणा ने किया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के करीब 120 खिलाड़ी अपने पंच का दम दिखा रहे हैं। विश्वविद्यालय के इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों से आए खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश राजौंद ने बताया कि अंतर-कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीसी कॉलेज इसराना के मोहित ने मनोज को हराया और बीआर जनता कौल के गंगा ने आरकेएसडी कैथल के अनिकेत को हराया तथा एसडी कॉलेज अंबाला के प्रवीण ने कृष्ण इंस्टीट्यूट कॉलेज यमुनानगर के दीपचना को अपने पंच के दम से हराया। जीसी कॉलेज इसराना के प्रवीण ने स्काईट कॉलेज कुरुक्षेत्र के साहिल को, आरकेएसडी कॉलेज कैथल के विशाल ने दयाल सिंह कॉलेज करनाल के मनस्वी को तथा बीआर जनता कौल कॉलेज के अनमोल ने एसडी कॉलेज पानीपत के निशांत को हराया। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल में विजेता रहे खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. डीएस राणा ने कहा कि बॉक्सिंग और कुश्ती जैसे खेल केवल शारीरिक शक्ति ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और रणनीतिक सोच का भी परिचायक हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हमेशा से खिलाड़ियों को उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने प्रतिभागियों को भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय उन्हें हर संभव संसाधन और प्रशिक्षण प्रदान करेगा ताकि वे अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकें। इसी के साथ खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया तथा जीवन में कड़ी मेहनत कर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




तपस्या बनी जूनियर एशियन चैंपियन, महाविद्यालय परिसर में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तपस्या ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग में आयोजित अंतर-महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में अपने भार वर्ग में एकतरफा तीनों मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया और महाविद्यालय का का नाम रोशन किया है। तपस्या की इस उपलब्धि को लेकर महाविद्यालय परिसर में खुशी की लहर है। प्राचार्य डॉ. कुशल पाल ने बताया कि तपस्या का अगला लक्ष्य गुरु काशी विश्वविद्यालय बठिंडा पंजाब में जनवरी महीने में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का कार्य करेगी। महाविद्यालय में पहुंचने पर विद्यार्थियों और कर्मचारियों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।


उन्होंने बताया कि तपस्या ने थाईलैंड के राचा शहर में आयोजित जूनियर एशियन चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एशिया महाद्वीप में अपने कॉलेज और देश का नाम रोशन किया था। इसके अतिरिक्त तपस्या राष्ट्रीय स्कूल नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता और राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है। जबकि राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक भी ले चुकी है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग, संस्कृत विभागाध्यक्ष तपस्या की माता डॉ. नवीन कुमारी, पिता परमेश्वर कुमार गहलावत सहित अन्य सदस्यों ने प्रोत्साहित किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

कुरुक्षेत्र। खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता का आगाज करते खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा सहित

कुरुक्षेत्र। खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता का आगाज करते खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा सहित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed