इस्माईलाबाद। इतिहास विषय के प्रति रुचि पैदा करने के लिए शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में टीम ए वर्ग में मोहित, अंतरिक्ष सैनी, गगनदीप प्रथम, टीम बी वर्ग में ज्योति, नीरू, जोबनप्रीत सिंह द्वितीय एवं टीम सी वर्ग में स्नेहा, रितेश, संजना ने तृतीय और महक कुमारी, परनीत कौर एवं महक ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य भीमसेन ने कहा कि इतिहास विषय में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का विस्तृत समावेश होता है। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता करवाई गई। उप-प्राचार्य एवं इतिहास प्राध्यापक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि इतिहास का दर्शन इतिहास के सैद्धांतिक आधारों की जांच करता है। मीडिया प्रभारी एवं अंग्रेजी प्राध्यापक जितेंद्र ने कहा कि इतिहास अतीत की घटनाओं का समग्र अध्ययन है। अतीत की घटनाओं से सबक लेकर हम अपना वर्तमान एवं भविष्य सुधार सकते हैं।