{"_id":"6695c02418a130b46a0c1914","slug":"mission-admission-third-merit-list-released-for-admission-in-bcom-bsc-physical-and-life-science-in-iihs-of-university-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-120981-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : कुवि के आईआईएचएस में बीकॉम, बीएससी फिजिकल व लाइफ साइंस में दाखिले की तीसरी मेधा सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : कुवि के आईआईएचएस में बीकॉम, बीएससी फिजिकल व लाइफ साइंस में दाखिले की तीसरी मेधा सूची जारी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) की ओर से बीकॉम, बीएससी फिजिकल साइंस और बीएससी लाइफ साइंस में दाखिले के लिए तीसरी मेधा सूची सोमवार को जारी की गई, जिसकी फिजिकल काउंसलिंग मंगलवार को होगी। आखिरी मेधा सूची में अपना नाम देखने को लेकर विद्यार्थियों में होड़ रही। कई विद्यार्थी निराश लौटे तो किसी की खुशी का ठिकाना नहीं था। विद्यार्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय के इस संस्थान में पढ़ाई करने का बहुत बड़ा सपना था जो अब पूरा होगा।
आईआईएचएस द्वारा जारी की गई तीसरी मेधा सूची के मुताबिक बीकॉम के लिए अभ्यर्थियों को 16 जुलाई को कमरा संख्या एक (नई बिल्डिंग) में, बीएससी लाइफ साइंस के लिए जूलॉजी लैब में, बीएससी फिजिकल साइंस के लिए कमरा नंबर 140 में फिजिकल काउंसलिंग हेतु 16 जुलाई को साढ़े आठ बजे संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा, जिसके बाद विद्यार्थी 18 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। तीसरी मेधा सूची की विस्तृत जानकारी आईआईएचएस की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है और संस्थान में भी लगा दी गई है। विद्यार्थी ऑनलाइन घर बैठे भी अपना नाम देख सकते हैं।
मेधा सूची का विवरण
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बीकॉम में ऑल इंडिया जनरल की तीसरी मेरिट 99 से 97.2 तक, ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस की 95.8, हरियाणा जनरल की 96.6 से 96 तक, हरियाणा एससी की 94, हरियाणा डी-एससी की 89.4 से 88.4, हरियाणा बीसीए 94.4 से 93.8, हरियाणा बीसीबी 95.6 से 95.2 तक तथा डीए, पीडब्ल्यूडी, पीएच और ईएसएम की 91.6 पर समाप्त हुई। वहीं हरियाणा जनरल की 90.2 से 88 तक, ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस की 86 से 85.2 तक, हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 84.8 से 84.2, एससी की 87.4 से 85, डी-एससी 72.6 से 71.8, बीसी-ए 79.6 से 73.8, बीसी-बी 80.2 से 77.2 तक तथा डीए, ईएसएम और एफएफ की मेरिट 71.2 पर समाप्त हुई। बीएससी फिजिकल साइंस में ऑल इंडिया जनरल की तीसरी मेरिट सूची 91.8 से शुरू होकर 88.6 तक, ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस की 86.2, हरियाणा जनरल कैटेगरी की 88.6 से 86.4, हरियाणा एससी की 82.8 से 81.4 पर समाप्त हुई।