फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mission Admission: Judicial sector becomes the first choice of students, 3267 applications for 450 seats of BA LLB

मिशन एडमिशन : न्यायिक क्षेत्र बना छात्र-छात्राओं की पहली पसंद, बीए एलएलबी की 450 सीटों के लिए 3267 आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Judicial sector becomes the first choice of students, 3267 applications for 450 seats of BA LLB
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। छात्र-छात्राएं अब न्यायिक क्षेत्र में अपना करियर बनाने को लेकर उत्साहित दिखाई देने लगे हैं। इस बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्स के लिए मांगें गए आवेदन में सबसे पहली पसंद न्यायिक क्षेत्र की पढ़ाई ही बनी है, जहां 450 सीटों के लिए 3267 आवेदन मिले हैं। सबसे ज्यादा बीए एलएलबी में 120 सीटों के लिए 1737 आवेदन किए गए हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए 20 जून तक पोर्टल खोला गया था, जिसमें 17 हजार 812 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। विद्यार्थियों में दाखिले को लेकर होड़ लगी हुई है और विश्वविद्यालय में कॉलेज के बजाए दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी ज्यादा उत्साहित हैं। विद्यार्थियों के उत्साह का अनुमान लगाया जा सकता है कि अब तक कुवि के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए 17 हजार 812 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं और कोर्स में उपलब्ध सीटों से दो से तीन गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बीएबीएड की 50 सीटों पर 348, बीए मास कम्यूनिकेशन की 50 सीटों पर 241, बीए एलएलबी की 120 सीटों के लिए 1737, बीकाम बीएड की 50 सीटों पर 139, बीएड स्पेशल एजुकेशन की 30 सीटों पर 266, बीलिब की 40 सीटों के लिए 126, बीपीएड की 50 सीटों के लिए 189, बीएससी बीएड की 50 सीटों के लिए 258, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन की 40 सीटों के लिए 300, बीएससी मल्टीमीडिया की 30 सीटों के लिए 152, बीएफए की 50 सीटों के लिए 381, बीएचएम एंड सीटी की 60 सीटों के लिए 328, बीबीए आनर्स की 50 सीटों के लिए 770, डिप्लोमा इन फ्रैंच की 15 सीटों पर 56, डिप्लोमा कोर्स इन जर्मन की 10 सीटों के लिए 54, एलएलबी प्रोफेशनल की 180 सीटों के लिए 915, एलएलएम की 100 सीटों के लिए 496, एलएलएम (एसएफएस) की 50 सीटों के लिए 119, एम फार्मेसी की 45 सीटों के लिए 301 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए अर्थशास्त्र की 80 सीटों के लिए 207, एमए अंग्रेजी की 120 सीटों के लिए 426, एमए हिंदी की 60 सीटों के लिए 136, एमए इतिहास की 60 सीटों के लिए 297, एमए पाॅलिटिक्ल साइंस की 60 सीटों के लिए 368, एमए मनोविज्ञान की 50 सीटों के लिए 293, एमए लोक प्रशासन की 60 सीटों के लिए 116, एमए पंजाबी की 60 सीटों के लिए 72, एमए संस्कृत की 60 सीटों पर 100, एमए सोशोलॉजी की 60 सीटों के लिए 104, एमए योगा की 40 सीटों पर 74, एमसीए की 120 सीटों के लिए 725, एमएफए की 50 सीटों के लिए 115, एमपीएड की 40 सीटों के लिए 145, एमएससी बायोकेमेस्ट्री की 60 सीटों के लिए 100 एमएससी बायो टेक्नॉलाजी की 40 सीटों के लिए 280, एमएसएसी बॉटनी की 60 सीटों के लिए 401 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

एमएससी केमिस्ट्री की 120 सीटों के लिए 589, एमएससी कंप्यूटर साइंस सॉफ्टवेयर की 60 सीटों के लिए 174, एमएससी एनवायरमेंटल साइंस की 40 सीटों के लिए 105, एमएससी फोरेंसिक साइंस की 30 सीटों पर 178, एमएससी ज्योग्राफी की 60 सीटों के लिए 330, एमएससी होम साइंस फूड, न्यूट्रिशन की 40 सीटों के लिए 138, एमएससी गणित की 150 सीटों के लिए 419, एमएससी माइक्रो बायोलॉजी की 50 सीटों के लिए 196, एमएससी फिजिक्स की 120 सीटों के लिए 475, एमएससी सांख्यिकी की 45 सीटों पर 80, एमएससी जूलॉजी की 60 सीटों के लिए 490, एमकॉम की 130 सीटों पर 282, एमएसडब्ल्यू की 50 सीटों पर 91, एमबीए की 120 सीटों पर 884, एमबीए एसएफएस की 60 सीटों के लिए 250, एमबीए पांच वर्षीय की 60 सीटों के लिए 230 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed